दो घंटे तक बाधित रही बीएसएनएल मोबाइल सेवा

गया: गया व बोधगया में बीएसएनएल मोबाइल सेवा गुरुवार को दो घंटों तक बाधित रही. इससे सबसे ज्यादा परेशानी अधिकारियों को हुई, क्योंकि अधिकारियों के पास बीएसएनएल के सरकारी नंबर हैं. समाहरणालय में जिले के विकास कार्यो व कानून व्यवस्था को लेकर जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों के साथ मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी की समीक्षा बैठक के […]

गया: गया व बोधगया में बीएसएनएल मोबाइल सेवा गुरुवार को दो घंटों तक बाधित रही. इससे सबसे ज्यादा परेशानी अधिकारियों को हुई, क्योंकि अधिकारियों के पास बीएसएनएल के सरकारी नंबर हैं.

समाहरणालय में जिले के विकास कार्यो व कानून व्यवस्था को लेकर जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों के साथ मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी की समीक्षा बैठक के दौरान बीएसएनएल सेवा बाधित रहने से अधिकारी परेशान दिखे. एएसपी अशोक कुमार सिंह ने कहा कि बीएसएनएल की सेवा बाधित होने से कुछ जरूरी बातचीत के लिए इंतजार करना पड़ा. बीएसएनएल के सब डिवीजनल इंजीनियर दुर्गा प्रसाद पाल ने बताया कि बीएसएनएल के ऑप्टिकल फाइवर में खराबी आने के कारण दोपहर 12 बजे से दो बजे तक सेवा बाधित रही. करीब दो घंटे में इसे ठीक कर लिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >