गया में हर महीने बैठक करेंगे सीएम

गया: गया में मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी जिलाधिकारी सहित विभिन्न विभागों के प्रधान सचिवों के साथ हर महीने बैठक करेंगे. इस बातें मुख्यमंत्री ने समाहरणालय में आयोजित बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिया. सीएम ने अधिकारियों को कहा कि इस बैठक में विकास की योजनाओं से संबंधित कई मामलों को विधान पार्षद अनुज कुमार सिंह […]

गया: गया में मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी जिलाधिकारी सहित विभिन्न विभागों के प्रधान सचिवों के साथ हर महीने बैठक करेंगे. इस बातें मुख्यमंत्री ने समाहरणालय में आयोजित बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिया.

सीएम ने अधिकारियों को कहा कि इस बैठक में विकास की योजनाओं से संबंधित कई मामलों को विधान पार्षद अनुज कुमार सिंह सहित अन्य विधायकों ने उठाया है. उन मामलों पर आज से ही त्वरित कार्रवाई शुरू कर दें. 30 दिनों के बाद इसी स्थान पर फिर बैठक होगी और उन कार्यो में हुई प्रगति की समीक्षा की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >