परिजनों ने भाजपा नेता की लाश को रख कर घंटों की सड़क जाम, की नारेबाजी

एसडीओ व डीएसपी ने किसी तरह समझा कर जमा हटवाया मोहड़ा : प्रखंड क्षेत्र इलाका के सारसू गांव में बुधवार के शाम 50 वर्षीय भाजपा नेता विजय सिंह के हत्या के बाद गुरुवार को कई घंटे तक लोगों ने जेठियन-राजगीर मार्ग को जाम रखा. जाम कर रहे लोगों का कहना था कि यहां एसएसपी को […]

एसडीओ व डीएसपी ने किसी तरह समझा कर जमा हटवाया

मोहड़ा : प्रखंड क्षेत्र इलाका के सारसू गांव में बुधवार के शाम 50 वर्षीय भाजपा नेता विजय सिंह के हत्या के बाद गुरुवार को कई घंटे तक लोगों ने जेठियन-राजगीर मार्ग को जाम रखा. जाम कर रहे लोगों का कहना था कि यहां एसएसपी को बुलाया जाये उसके बाद ही लाश को उठाने दिया जायेगा. इस जाम में नीमचक बथानी एसडीओ के गाड़ी को भी लोगों ने रोके रखा. बहुत समझाने के बाद एसडीओ की गाड़ी को घटनास्थल तक लोगों ने जाने दिया. नीमचक बथानी डीएसपी विजय कुमार व एसडीओ राधाकांत ने लोगों को समझाया व हत्यारों को गिरफ्तार करने का आश्वासन देकर जाम हटवाया. कई घंटे तक गाड़ियां जाम में फंसी रही,
लोगों के हंगामा के सामने अधिकारी का कुछ नहीं चलता दिख रहा था.ग्रामीणों ने बताया कि विजय सिंह बुधवार को करीब तीन बजे दिन में गांव के पश्चिम दिशा की ओर ठेकहवा पर गेहूं का बोझा बांधने के लिये घर से निकले थे. शाम सात बजे तक घर नहीं लौटने के बाद विजय सिंह को खोजने के लिए निकल पड़े. उन्हें खोजने के दौरान मोबाइल पर रिंग किया गया रिंग बजने की आवाज मिली. वहां जाकर देखा, तो पाया कि उन्हें किसी ने मार दिया है. यह खबर जंगल की आग की तरह पूरे इलाके में फैल गयी.
रात भर पुलिस ने किया कैंप : वहीं मौत की खबर मिलते ही अतरी थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर रात भर कैंप किया. गुरुवार की सुबह जिला से आये खोजी डॉग के साथ घटनास्थल पर कई पुलिस पदाधिकारी पहुंचे और घटना की जांच शुरू की. जिसमें खोजी डॉग ने शव के मुंह में से निकाले गये रूमाल को लेकर गांव से पश्चिम लोसिंघानी गांव के ओर चल पड़ा और लोसिंघानी गांव के मिल के पास जाकर रुक गया. वहीं पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लेकर अतरी थाना के लिए भेज दिया है.
लोसिंघानी गांव से लौटने के क्रम में रास्ते से एक बांस का टुकड़ा मिला जिसमें खून का धब्बा लगा हुआ था उसे पुलिस को सौंप दिया गया है. घटनास्थल पर एक रूमाल जो मुंह में डाला हुआ था, गले में लिपटा गमछा, रास्ते से फराठी, 100 मीटर की दूरी से एक बांस जिसमें खून लगा हुआ था. घटनास्थल से चप्पल भी बरामद की गयी है.
भतीजे के आने का किया गया इंतजार : ग्रामीणों ने लखनऊ से मृतक के भतीजे के आने तक इंतजार करने की बात कही. मृतक का भतीजा ओमप्रकाश कुमार व आर्मी में रहे जय प्रकाश का इंतजार होता रहा. भतीजा के पहुंचते ही शव उठाने के प्रक्रिया शुरू की गयी. कुछ ही देर में मृतक की पत्नी द्वारा लिखित आवेदन लेकर शव को उठा लिया गया और पोस्टमार्टम के लिए शव को गया मगध मेडिकल भेज दिया गया.
नहीं पहुंचे कोई बड़े नेता :
सारसु गांव के ग्रामीणों में भाजपा नेता की हत्या के बाद पार्टी के किसी बड़े नेता के नहीं आने पर ग्रामीणों ने नाराजगी जतायी. भाजपा नेता के मौत की खबर सुन घटनास्थल पर भाजपा जिला मंत्री धर्मेंद्र कुमार निराला, अतरी प्रमुख नवल किशोर सिंह, मोहड़ा प्रमुख अमरकांत कुमार सिंह, मोहड़ा जिलापार्षद अंजू देवी, अतरी भाजपा नेता विजय सिंह, रमेश सिंह, सुरेश सिंह, मदन सिंह, सुरेश कुमार प्रणेता के साथ कई भाजपा कार्यकर्ता घटना स्थल पर पहुंचे और पीड़ितों को सांत्वना दिया.
साथ में यह भी कहा कि मृतक विनोद सिंह भाजपा के अच्छे कार्यकर्ता थे और ईमानदारी पूर्वक काम किया करते थे. मृतक के सगे भाई कैंसर रोग से पीड़ित होने के कारण लखनऊ में भर्ती थे और अपने भाई से आखिरी मुलाकात भी नहीं कर पाये, क्योंकि वो खुद अपने जिंदगी और मौत के बीच झूझ रहे हैं, मृतक के तीन पुत्री व एक पुत्र हैं. इधर एसएसपी गरिमा मलिक ने इस मामले में कहा कि डीएसपी के नेतृत्व में एसआईटी का गठन कर हत्या के मामले की जांच की जा रही है. जल्द ही अपराधियों को पकड़ लिया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >