कस्तूरबा गांधी की जीवनशैली से सीख लेने के लिए छात्राओं को किया प्रेरित
मदनपुर : भारत के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पत्नी कस्तूरबा गांधी की जयंती कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय मदनपुर परिसर में धूमधाम से मनायी गयी. इस अवसर पर कई प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की छात्राओं ने मनमोहक प्रस्तुति से सबका मन मोह लिया. कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य […]
मदनपुर : भारत के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पत्नी कस्तूरबा गांधी की जयंती कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय मदनपुर परिसर में धूमधाम से मनायी गयी. इस अवसर पर कई प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की छात्राओं ने मनमोहक प्रस्तुति से सबका मन मोह लिया.
कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद पुलिस निरीक्षक श्याम किशोर सिंह के साथ संचालक सह निकासी एवं व्ययन पदाधिकारी रंजीत कुमार सिंह ने केक काट कर किया. उसके बाद दीप प्रज्ज्वलन का कार्यक्रम हुआ. इस अवसर पर कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की छात्राओं के द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गयी. कार्यक्रम के उपरांत रालोसपा द्वारा कस्तूरबा गांधी के छात्राओं के बीच में पाठ्य-पुस्तक का वितरण किया गया. लेखापाल रमेश कुमार सिंह ने कस्तूरबा गांधी के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए बालिकाओं को उनके जीवन शैली से सीख लेने की प्रेरणा दी.
कार्यक्रम में सीनू, रिया, सलोनी, प्रिया आदि ने अपनी प्रस्तुति दी. इस अवसर पर रालोसपा के जिलाध्यक्ष राजीव कुमार बबलू, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष मो सादिक खान, युवा जदयू के जिला उपाध्यक्ष अनिल कुमार मेहता, दलित महादलित के प्रदेश महासचिव शिव पासवान, प्रखंड अध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार, शिक्षिका प्रीति कुमारी, अमीता, सरिता कुमारी आदि मौजूद थीं.
रालोसपा ने कस्तूरबा गांधी स्कूल में भेंट की किताबें : दाउदनगर. महात्मा ज्योति बा फुले के जन्मदिवस पर प्रखंड के एकौनी स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में रालोसपा प्रखंड अध्यक्ष संजीव कुमार उर्फ रंजीत के नेतृत्व में नेताओं व कार्यकर्ताओं ने पहुंच कर प्रधानाध्यापक को पुस्तकें भेंट की. प्रखंड अध्यक्ष ने कहा कि शिक्षा सुधार पुस्तक उपहार कार्यक्रम के तहत जन सहयोग से एकत्रित राशि से ये पुस्तकें खरीदी गयी हैं, जिसे बच्चों के बीच बांटने के लिए प्रदान किया जा रहा है. नेताओं ने प्रधानाध्यापक कामेश प्रसाद को पुस्तक प्रदान किया. इससे पहले महात्मा ज्योति बा फुले की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया गया. इस मौके पर रालोसपा नेता चंद्र भूषण वर्मा, प्रखंड सचिव उमानाथ भगत, मितेंद्र कुमार, शशि भूषण सिंह,अजय पासवान, लखन मेहता, हरेश कुमार, राजेश कुमार, शिव कुमार आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे.
ज्योतिबा फुले व सावित्रीबाई फुले को दी श्रद्धांजिल : नवीनगर. महामानव ज्योतिबा फुले के 191वां जन्मदिवस पर ज्योतिबा फुले एवं सावित्रीबाई फुले के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया. राष्ट्रीय लोक समता पार्टी नवीनगर प्रखंड अध्यक्ष सुजीत कुमार के नेतृत्व में कस्तूरबा विद्यालय में शिक्षा सुधार पुस्तक उपहार के तहत विद्यालय के प्रधानाध्यापक सह संचालक केदार राम एवं वार्डेन मलका खातून को विद्यालय में पढ़ने वाले दलित बच्चों के लिए पुस्तक भेंट की गयी. मौके पर बबलू सिंह, सत्येंद्र राम, मनोज चंद्रवंशी, दूधनाथ सिंह, कामाख्या सिंह, अशोक कुमार सिंह, बड्ड सिंह, विवेक सिंह, शिवलाक कुमार सिंह, संजीव तिवारी, मंगल कांत मिश्रा, शंकर चौधरी, शंकर ठाकुर, शक्ति सिंह, लव सिंह, प्रेमचंद मिश्रा आदि थे़