गया व नवादा में करीब डेढ़ सौ लोगों की हुई गिरफ्तारी

गया : एससी/एसटी एक्ट को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के समर्थन व आरक्षण में संशोधन की मांग को लेकर मंगलवार को घोषित भारत बंद अभूतपूर्व रहा. गया सहित नवादा, औरंगाबाद, रोहतास व कैमूर में बंद को व्यापक समर्थन मिला और सुबह से बाद दोपहर तक सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा. इस दौरान लोगों ने […]

गया : एससी/एसटी एक्ट को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के समर्थन व आरक्षण में संशोधन की मांग को लेकर मंगलवार को घोषित भारत बंद अभूतपूर्व रहा. गया सहित नवादा, औरंगाबाद, रोहतास व कैमूर में बंद को व्यापक समर्थन मिला और सुबह से बाद दोपहर तक सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा. इस दौरान लोगों ने जगह-जगह सड़कों पर टायर जला कर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के समर्थन में नारेबाजी की और इसे देशहित में करार दिया.

बाजारों में दुकानदारों ने भी बंद के समर्थन में अपनी दुकानें बंद रखीं. बंद का रेल परिचालन पर भी असर रहा. पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस को गया-मानपुर रेलवे स्टेशन के बीच रोका गया था. गया के मानपुर में बंद समर्थकों व पुलिस की झड़प को छोड़ कहीं से कोई अप्रिय घटना की सूचना नहीं है. नवादा व गया में करीब डेढ़ सौ बंद समर्थकों की गिरफ्तारी हुई. कैमूर में सामान्य वर्ग व ओबीसी के लोगों ने जाति आधारित आरक्षण के विरोध में रेलवे व एनएच
मानपुर में बंद समर्थकों…
दो को जाम किया. लगभग एक घंटे तक किये गये एनएच जाम के कारण दोनों लेन में वाहनों की लंबी कतार लग गयी. भभुआ रोड स्टेशन पर डाउन लाइन में आ रही एक मालगाड़ी को रोक कर बंद समर्थकों ने इंजन पर चढ़ कर नारेबाजी की. पुरुषोत्तम एक्सप्रेस भी आधे घंटे तक स्टेशन पर खड़ी रही. समर्थकों ने बाजार की दुकानों को भी बंद कराया. लोगों द्वारा शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने के कारण पुलिस को कोई परेशानी नहीं हुई. रोहतास में भी बंद समर्थकों ने सड़काें पर जगह-जगह टायर जला कर प्रदर्शन किया, जबकि रेल ट्रैक पर प्रदर्शन करने से जगह-जगह ट्रेनें खड़ी रहीं. नवादा में करीब सौ से अधिक बंद समर्थकों ने गिरफ्तारियां दीं. औरंगाबाद में दुकानदारों ने अपनी दुकानें बंद रखीं और बंद समर्थकों ने जगह-जगह टायर जला कर नारेबाजी की.
कहीं से भी कोई अप्रिय घटना की सूचना नहीं है. गया शहर में करीब 25 लोगों ने गिरफ्तारियां दीं. बंद समर्थकों ने जगह-जगह टायर जला कर विरोध प्रदर्शन किया. बाजारों की दुकानें भी बंद के समर्थन में बंद रहीं. शहर में कहीं-कहीं बंद समर्थकों ने पुलिस पर पत्थरबाजी भी की, जिसमें सिटी डीएसपी को चोटें लगी हैं. अन्य जगह कहीं से किसी के घायल होने की सूचना नहीं है. मानपुर में उग्र प्रदर्शनकारियों पर काबू पाने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े. हालांकि इसमें किसी के घायल होने की सूचना नहीं है. यहां एक महिला सहित करीब 25 लोगों ने गिरफ्तारियां भी दीं. बंद समर्थकों के जीटी रोड पर भी टायर जला कर प्रदर्शन करने से कुछ देर के लिए वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >