जेपीएन अस्पताल से बाइक चुरानेवाले दो युवक पकड़ाये

गया : जयप्रकाश नारायण अस्पताल परिसर से गुरुवार की शाम एक बाइक चुरा कर भाग रहे दो युवकों को पकड़ लिया गया. दोनों से कोतवाली थाने की पुलिस पूछताछ करने में जुटी व उनके द्वारा अन्य बाइकों की चोरी किये जाने की जानकारी ली जा रही है. कोतवाली थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि जेपीएन […]

गया : जयप्रकाश नारायण अस्पताल परिसर से गुरुवार की शाम एक बाइक चुरा कर भाग रहे दो युवकों को पकड़ लिया गया. दोनों से कोतवाली थाने की पुलिस पूछताछ करने में जुटी व उनके द्वारा अन्य बाइकों की चोरी किये जाने की जानकारी ली जा रही है. कोतवाली थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि जेपीएन अस्पताल परिसर से गुरुवार की शाम अनिल सिंह दांगी की पैशन प्रो बाइक चोरी कर शहमीर तक्या गोदावरी रोड के देवनाथ साव (25) व पितामहेश्वर के राजा कुमार (23) को दु:खहरणी मंदिर के पास दबोच लिया गया. इनके पास से बाइक की मास्टर की व मोबाइल बरामद किया गया है. दोनों से पूछताछ की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >