वार्ड 26 की पार्षद का किया गया स्वागत

गया : वार्ड नंबर 26 की पार्षद प्रीति सिंह का स्वागत गोवर्द्धन विहार कॉलोनी में स्थानीय लोगों ने किया. इस मौके पर पार्षद ने कहा कि अपने पति के पार्षद रहते हुए किये गये क्षेत्र के विकास को गति देने का काम करेंगी. कुछ जगहों पर बाकी रहे विकास योजनाओं को समय पर पूरा किया […]

गया : वार्ड नंबर 26 की पार्षद प्रीति सिंह का स्वागत गोवर्द्धन विहार कॉलोनी में स्थानीय लोगों ने किया. इस मौके पर पार्षद ने कहा कि अपने पति के पार्षद रहते हुए किये गये क्षेत्र के विकास को गति देने का काम करेंगी. कुछ जगहों पर बाकी रहे विकास योजनाओं को समय पर पूरा किया जायेगा.
उन्होंने कहा कि विकास के नाम पर किसी तरह की राजनीति को बरदाश्त नहीं किया जायेगा. इस मौके पर पूर्व पार्षद संतोष सिंह व स्थानीय लोग मौजूद रहे. लोगों ने वार्ड की बेहतरी को लेकर भी कई सुझाव दिये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >