स्वराजपुरी रोड में अतिक्रमण पर आज से चलेगा बुलडोजर

एक्शन. प्रमंडलीय आयुक्त की सख्ती के बाद निगम ने बढ़ाये कदम सिकरिया मोड़ तक तोड़े जायेंगे अवैध ढांचे गया : अतिक्रमण को लेकर मगध प्रमंडल आयुक्त जितेंद्र श्रीवास्तव ने कड़ा रुख अपनाया है. इसका असर भी अब दिखने लगा है. मंगलवार से स्वराजपुरी रोड से सिकरिया मोड़ तक अतिक्रमण कर बनाये गये ढांचों को बुलडोजर […]

एक्शन. प्रमंडलीय आयुक्त की सख्ती के बाद निगम ने बढ़ाये कदम

सिकरिया मोड़ तक तोड़े जायेंगे अवैध ढांचे
गया : अतिक्रमण को लेकर मगध प्रमंडल आयुक्त जितेंद्र श्रीवास्तव ने कड़ा रुख अपनाया है. इसका असर भी अब दिखने लगा है. मंगलवार से स्वराजपुरी रोड से सिकरिया मोड़ तक अतिक्रमण कर बनाये गये ढांचों को बुलडोजर से ध्वस्त किया जायेगा. नगर निगम ने इसकी तैयारी पूरी कर ली है. नगर आयुक्त विजय कुमार ने बताया कि शहर से अतिक्रमण हटाने के लिए मंगलवार से अभियान शुरू किया जायेगा. अतिक्रमण हटाने का अभियान स्वराजपुरी रोड से सिकरिया मोड़ तक चलाया जायेगा.
इसके बाद यह अभियान पूरे शहर में चलेगा. सड़क किनारे बनी अवैध दुकानें, सरकारी जमीन पर बने ढांचे व गुमटी को तोड़ा जायेगा. इधर, निगम के सूत्रों का कहना है कि केवल अतिक्रमण हटा देने से काम नहीं चलेगा. नियमित निगरानी रखनी होगी, ताकि दोबारा अतिक्रमण न हो सके.
फुटपाथी दुकानों के लिए वेंडिंग जोन : पता चला है कि फुटपाथी दुकानदारों के लिए नगर निगम वेंडिंग जोन बनाने की तैयारी कर रहा है. वेंडिंग जोन बनने से फुटपाथी दुकानें व्यवस्थित हो जायेंगी. सूत्रों ने बताया कि इसके लिए शहर में छह जगहों का चयन किया गया है.
चार महीने पहले भी चला था अभियान
गौरतलब है कि चार महीने पहले भी इस तरह का अभियान हाइकोर्ट के आदेश पर चलाया गया था. इसके तहत टिकारी रोड, केपी रोड, जीबी रोड, स्टेशन रोड आदि जगहों से अतिक्रमण हटाये गये थे. दोबारा अतिक्रमण नहीं हो, इसके लिए नगर निगम व स्थानीय थानों की कमेटी बनायी गयी थी, लेकिन यह कमेटी किसी काम की साबित नहीं हुई. लिहाजा अभियान के एक सप्ताह बाद ही दोबारा वहां अतिक्रमण कर लिया गया. फिलहाल केपी रोड का अतिक्रमण कर उस पर दुकानें सजा दी गयी हैं, जिससे लोगों का पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >