दाेपहर तक चिलचिलाती धूप व गरमी से धरती तप रही
रविवार की बारिश से मौसम हुआ खुशनुमा
गया : दाेपहर तक चिलचिलाती धूप व गरमी से धरती तप रही थी. दाेपहर बाद माैसम का मिजाज बदला व तेज हवा के साथ हल्की बारिश भी हुई. आसमान में बदली छाने व हवा के झाेंके से माैसम खुशनुमा हाे गया. इधर, तीन-चार दिनाें से बारिश नहीं हाेने से गरमी काफी बढ़ गयी थी. माैसम विज्ञानी के अनुसार साेमवार काे भी हल्की बारिश की संभावना है. आसमान में बादल छाये रहेंगे.
गत बुधवार काे 24.8 मिलीमीटर बारिश हुई थी. इसके बाद से बारिश नहीं हुई व तापमान भी 39 डिग्री सेल्सियस तक चला गया. रविवार को गया का अधिकतम तापमान 38.6 डिग्री व न्यूनतम तापमान 28.7 डिग्री
सेल्सियस रहा, जबकि शनिवार को अधिकतम तापमान 39.1 डिग्री व न्यूनतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था.
