गया : रेस्क्यू जंकशन संस्था के सदस्यों ने गया जंकशन, ऑटो स्टैंड, मोटरसाइकिल स्टैंड, महारानी बस स्टैंड, डेल्हा बस स्टैंड सहित अन्य लोगों पर लोगों के बीच परचे का वितरण किया. इस दौरान संस्था के मैनेजर अमित कुमार व को-आॅर्डिनेटर रिया कुमारी ने लोगों से अपील की कि जहां भूले-भटके बच्चे मिले, तो तुरंत 1098 डायल करें और सूचना दें. इस दौरान सदस्यों ने गया जंकशन पर यात्रियों के बीच परचे का वितरण करते हुए बाल मजदूरों के बारे में बताया. उन्होंने कहा कि पैसे के लालच में लोग अपने छोटे-छोटे बच्चों को काम कर लगा देते हैं. यह गैर कानूनी है.
भटका बच्चा मिलने पर डायल करें 1098
गया : रेस्क्यू जंकशन संस्था के सदस्यों ने गया जंकशन, ऑटो स्टैंड, मोटरसाइकिल स्टैंड, महारानी बस स्टैंड, डेल्हा बस स्टैंड सहित अन्य लोगों पर लोगों के बीच परचे का वितरण किया. इस दौरान संस्था के मैनेजर अमित कुमार व को-आॅर्डिनेटर रिया कुमारी ने लोगों से अपील की कि जहां भूले-भटके बच्चे मिले, तो तुरंत 1098 […]

गया जंकशन पर रहेगा विशेष ध्यान : संस्था की को-आॅर्डिनेटर ने बताया कि गया जंकशन पर विशेष ध्यान रहेगा. उन्होंने बताया कि जंकशन से ही दलालों द्वारा बाल श्रमिकों को बाहर ले जाने का काम किया जाता है. इस कारण संस्था के सदस्य, जीआरपी व आरपीएफ के जवान मिलकर जंकशन पर विशेष ध्यान रखेंगे. साथ ही प्रतिदिन दलालों के खिलाफ एक अभियान चलायेंगे. वहीं यात्रियों ने कहा कि गया सफर करने के दौरान छाेटे-छोटे बच्चे अकेले मिले तो पुलिस को जरूर सूचना दें.
तीन ट्रेनों में होगी लगातार छापेमारी : रेल थानाध्यक्ष परशुराम सिंह ने बताया कि बाल श्रमिकों को दलालों के चंगुल से मुक्त कराने के लिए अजमेर-सियालदह एक्सप्रेस ट्रेन, जोधपुर हावड़ा व कोलकाता-अमृतसर एक्सप्रेस ट्रेनों में लगातार छापेमारी अभियान चलाया जायेगा. उन्होंने बताया कि इन ट्रेनों से दलालों द्वारा छोटे-छोटे बच्चों को काम करने के लिए बाहर ले जाया जाता है. उन्होंने इसके लिए कई जवानों को निर्देश देते हुए कहा कि इन ट्रेनों में विशेष ध्यान रखें.