गणेश निर्विरोध निर्वाचित, मोहन श्रीवास्तव को मिले 47 वोट
चुनाव से पहले वार्ड पार्षदों काे िदलायी गयी शपथ
गया : निकाय चुनाव के बाद शुक्रवार को 53 वार्डवाले गया नगर निगम के मेयर पद पर वार्ड 10 के पार्षद वीरेंद्र कुमार उर्फ गणेश पासवान निर्विरोध निर्वाचित हुए, वहीं डिप्टी मेयर के लिए वार्ड 11 के पार्षद अखौरी ओंकारनाथ उर्फ मोहन श्रीवास्तव व वार्ड 13 के पार्षद राहुल कुमार आमने-सामने थे.
इनमें मोहन श्रीवास्तव ने बाजी मारी ली. वह लगातार तीसरी बार डिप्टी मेयर की कुरसी पर कब्जा जमाने में सफल रहे. श्रीवास्तव को कुल 47 वोट मिले, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी राहुल कुमार को महज पांच वोटों से संतोष करना पड़ा. चुनाव से पहले नवनिर्वाचित पार्षदों को डीएम ने शपथ दिलायी.
चुनाव के बाद अधिकारियों ने मेयर व डिप्टी मेयर को बधाई दी. साथ ही शांतिपूर्ण चुनाव के लिए मेयर व डिप्टी मेयर ने जिला प्रशासन को शुक्रिया कहा. चुनाव के दौरान जिला प्रशासन के अधिकारी के साथ ऑब्जर्वर जितेंद्र प्रसाद सिंह भी मौजूद रहे. गौरतलब है कि गणेश पासवान का कोई पॉलिटिकल बैकग्राउंड नहीं है. वहीं, मोहन श्रीवास्तव एक बार कांग्रेस के टिकट पर विधानसभा का चुनाव लड़ चुके हैं. उस दौरान उन्हें हार का सामना करना पड़ा था. अभी वह किस पार्टी से जुड़े हैं, इसका प्रमाण नहीं मिल पाया है.
बिहारशरीफ
मेयर वीणा देवी
डिप्टी मेयर फुल कुमारी
मुजफ्फफपुर
मेयर सुरेश कुमार
डिप्टी मेयर मान मर्दन शुक्ला
भागलपुर
मेयर सीमा साहा
डिप्टी मेयर राजेश वर्मा
आरा
मेयर प्रियम
डिप्टी मेयर मालती देवी
दरभंगा
मेयर वैजयंती देवी खेड़िया
डिप्टी मेयर बदरूज्जमा खां
