हजारों लोगों ने नम आंखों से रघुवंश बाबू को दी अंतिम विदाई, देखें पल पल की तस्वीर

पूर्व केंद्रीय मंत्री व समाजवादी नेता डॉ रघुवंश प्रसाद सिंह सोमवार को महनार के हसनपुर तीनमुहानी घाट पर पंचतत्व में विलीन हो गये. राजकीय सम्मान के साथ हुए अंतिम संस्कार में हजारों लोगों ने नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी. गार्ड ऑफ ऑनर के बाद उनके छोटे पुत्र शशि शेखर ने मुखाग्नि दी. बिहार पुलिस के 21 जवानों ने उन्हें सलामी दी. अपने नेता रघुवंश बाबू को अंतिम विदाई देते वक्त वहां मौजूद लोगों की आंखें नम हो उठीं. इससे पहले सुबह पटना के कौटिल्य नगर स्थित उनके घर से शवयात्रा शुरू हुई जो देर शाम उनके गांव शाहपुर पहुंची. पूरे रास्ते में उनके अंतिम दर्शन के लिए हुजूम उमड़ पड़ा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >