विधायक के साथ मारपीट व गाली-गलौज मामले में दो आरोपित गिरफ्तार

मारपीट व जानलेवा हमला कर घायल करने के मामले के दो आरोपितों को पकड़ा.

केवटी (दरभंगा). रैयाम पुलिस ने सूचना पर थाना क्षेत्र के समैला गांव में छापेमारी कर मारपीट व जानलेवा हमला कर घायल करने के मामले के दो आरोपितों को पकड़ा. मामले में थानाध्यक्ष सूरज कुमार गुप्ता ने बताया कि पुलिस ने समैला गांव में छापेमारी कर उमेश मिश्र व वकील मिश्र को गिरफ्तार कर लिया. धराये आरोपितों पर गोसाई टोल निवासी पूर्व एमएलसी, वर्तमान में अलीनगर के विधायक मिश्रीलाल यादव ने गत 29 जनवरी 2019 को गाली-गलौज करने, जानलेवा हमला करने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया था. कहा था कि समैला निवासी उमेश मिश्र, वकील मिश्र सहित सात लोगों ने गोसाईं टोल के समीप कदम चौक पर टहलने जाने के दौरान घेरकर गाली-गलौज कर मारपीट की. हल्ला करने पर पहुंचे सुरेश यादव, अशोक मिश्र तथा कुदुस दर्जी को भी आरोपितों ने मारपीट कर घायल कर दिया. उन्होंने बताया कि पुलिस आरोपित का सीएचसी में स्वास्थ्य जाचं कराने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया..

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >