Darbhanga News: शिक्षक अब पोर्टल के माध्यम से दर्ज कर सकेंगे अपनी शिकायत

Darbhanga News:शिक्षा विभाग ने ऑनलाइन ट्रैकिंग एंड मॉनिटरिंग की सुविधा शुरू की है.

Darbhanga News: अशोक गुप्ता, दरभंगा. शिक्षा विभाग ने ऑनलाइन ट्रैकिंग एंड मॉनिटरिंग की सुविधा शुरू की है. शिक्षक अब अपनी शिकायत पोर्टल के माध्यम से दर्ज कर सकेंगे. शिकायत पर हुई कार्रवाई को जिले से लेकर प्रदेश मुख्यालय तक के आला शिक्षा अधिकारी एक साथ देख सकेंगे. कुल 12 कैटेगरी में दर्जनों समस्याओं को लेकर शिकायत दर्ज की जा सकेगी. जबकि परंपरा के अनुसार प्रखंड स्तर पर शिकायत से संबंधित मूल आवेदन जमा करना होगा. शिक्षाकर्मियों की शिकायतों के निराकरण के लिए एक स्ट्रक्चरल वेबसाइट विकसित की गयी है. इसमें शिक्षकों को पोर्टल पर शिकायत दर्ज करने के लिए विकल्प दिया जा रहा है. विभिन्न प्रकार की शिकायतों को अपने लॉगिन के माध्यम से इ शिक्षा कोष पोर्टल पर शिक्षक दर्ज कर सकेंगे. शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ एस सिद्धार्थ ने जारी पत्र में कहा है कि इससे विद्यालय में रहकर शिक्षक शैक्षणिक कार्य कर सकेंगे. अनावश्यक रूप से विभिन्न कार्यों के लिये उनको विभाग का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा. यदि कार्यालय द्वारा शिक्षकों के मूल आवेदन पर कार्रवाई में लापरवाही परिलक्षित होगी तो संबंधित कर्मी पर विभागीय कार्रवाई की जायेगी. उन्होंने मूल आवेदन पर त्वरित कार्रवाई का निर्देश दिया ताकि शिक्षकों को इ शिक्षाकोष पोर्टल पर शिकायत करने की आवश्यकता ही नहीं पड़े.

कार्रवाई को एक साथ देख सकेंगे जिले से लेकर प्रदेश के शिक्षा अधिकारी

शिक्षकों की शिकायत पर क्या कार्रवाई की जा रही है, इसे जिला शिक्षा पदाधिकारी, प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षा निदेशक, मध्यान भोजन योजना निदेशक, शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव एक साथ देख सकेंगे. जबकि भ्रष्टाचार से संबंधित शिकायत केवल प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षा निदेशक एवं अपर मुख्य सचिव ही एक साथ देखेंगे. जिला शिक्षा पदाधिकारी का यह दायित्व होगा कि शिकायतों का निष्पादन कर अनुपालन प्रतिवेदन ई शिक्षा कोष पर अपलोड करेंगे.

वेबसाइट साइट मूल आवेदन के लिए नहीं

विभाग ने स्पष्ट किया है कि यह वेबसाइट मूल आवेदन के लिए नहीं है. मूल आवेदन प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी अथवा जिला शिक्षा पदाधिकारी को समर्पित किया जाएगा तथा उनके स्तर पर कार्रवाई नहीं होने पर शिकायत पोर्टल पर अपलोड होगी. शिक्षकों को इसके लिए कमांड एंड कंट्रोल सेंटर पर शिकायत करने या मुख्यालय के वरीय पदाधिकारी से मिलने की आवश्यकता नहीं है.

आम जनता के लिए पूर्ववत काम करेगा कमांड एंड कंट्रोल सेंटर

वर्तमान में आम जनता के लिए कमांड एंड कंट्रोल सेंटर के माध्यम से विभाग सीधे शिकायत प्राप्त कर रहा है. विभिन्न समस्याओं के लिए भिन्न-भिन्न टोल फ्री नंबर है. यह व्यवस्था पूर्व की भांति बनी रहेगी. इस प्लेटफार्म का शिक्षक उपयोग नहीं करेंगे. उनके लिए अलग से ऑनलाइन प्लेटफार्म की स्थापना की गई है, जहां वे अपनी समस्या रख सकेंगे.

इन बिंदुओं पर की जा सकेगी शिकायत

लंबित वेतन भुगतान, विभिन्न प्रकार के अवकाश की समस्याएं, सेवा संबंधी त्रुटियां, पीएम पोषण योजना, सरकारी योजनाओं से संबंधित, अन्य विद्यालयी शिकायत दर्ज की जा सकेगी. भ्रष्टाचार, याैनाचार प्रताड़ना, शिक्षकों के विरुद्ध शिकायत, स्थानांतरण संबंधी शिकायत, आपात स्थिति व सुझाव आदि इसमें शामिल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRABHAT KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >