Darbhanga News: पीएम की सभा में दरभंगा संसदीय क्षेत्र की हुई जोरदार भागीदारी: सांसद

Darbhanga News:मधुबनी के विदेश्वरस्थान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संपन्न कार्यक्रम ऐतिहासिक रूप से सफल रहा.

Darbhanga News: दरभंगा. मधुबनी के विदेश्वरस्थान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संपन्न कार्यक्रम ऐतिहासिक रूप से सफल रहा. इसमें दरभंगा संसदीय क्षेत्र के साथ संपूर्ण जिला की विशाल भागीदारी रही. ये बातें सांसद गोपालजी ठाकुर ने इस कार्यक्रम के बाद विज्ञप्ति जारी कर कही. अपने संसदीय क्षेत्र की भागीदारी काे सराहते हुए कहा कि लगातार पंद्रह दिनों से जिस तरह से पार्टी कार्यकर्ताओं ने दिन-रात मेहनत कर अपनी भागीदारी सुनिश्चित की है, वह जिला में भाजपा संगठन के मजबूत और ऊर्जावान होने का प्रमाण है. सांसद ने इसमें युवा, वंचित समाज तथा महिलाओं की भागीदारी को पार्टी के लिए शुभ संकेत बताते हुए कहा कि इस भागीदारी से यह स्पष्ट हो गया है कि आने वाले बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की एकतरफा जीत होगी. सांसद ने इस कार्यक्रम की सफलता के लिए जिला के भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बुद्धिजीवियों एवं सामाजिक संगठनों एवं आमजन के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि इस कार्यक्रम की सफलता में जिले के आम-आवाम का खासा सहयोग सराहनीय है.

मिथिला की जमीन से पाक परस्त आतंकवाद को चेतावनी महत्वपूर्ण: गोपालजी

दरभंगा. पाकिस्तान परस्त आतंकवाद को मिथिला की धरती से पीएम मोदी ने जिस तरह से चेतावनी दिया है, वह मिथिलावासियों के साथ संपूर्ण देशवासियों का सीना गर्व से ऊंचा हुआ है. पीएम के संबोधन में जिस तरह देश की अस्मिता, गरिमा तथा संप्रभुता के सम्मान की चर्चा की गई है, वह देशवासियों के लिए गर्व का विषय है. ये बातें सांसद गोपालजी ठाकुर ने पीएम मोदी के द्वारा विदेश्वरस्थान की सभा से पाक को दी गयी चेतावनी को रेखांकित करते हुए कही. उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों की हुई निर्मम हत्या से भारत ही नहीं विश्व स्तर पर मानवता कलंकित हुई है. इसके लिए दोषी आतंकी संगठनों को कठोर दंड मिलना तय है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRABHAT KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >