Darbhanga News: ससमय पक्षकारों को नोटिस तामिल कराना सुनिश्चित करायें एसडीपीओ: तिवारी

Darbhanga News:न्यायाधीश तिवारी ने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत में उपस्थित होने के लिए विभिन्न न्यायालयों द्वारा शमनीय वादों के पक्षकारों को नोटिस जारी किया गया है.

Darbhanga News: दरभंगा. प्रधान जिला व सत्र न्यायाधीश विनोद कुमार तिवारी ने आगामी 10 मई को प्रस्तावित राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक मामलों के निष्पादन के मद्देनजर जिला के सभी एसडीपीओ व थानाध्यक्षों के साथ मंगलवार को बैठक की. इस दौरान न्यायाधीश तिवारी ने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत में उपस्थित होने के लिए विभिन्न न्यायालयों द्वारा शमनीय वादों के पक्षकारों को नोटिस जारी किया गया है. लोक अदालत की सफलता के लिए सभी पक्षकारों तक नोटिस पहुंचना जरूरी है. उन्होंने कहा कि नोटिस तामिल कराने वाले कर्मियों द्वारा पक्षकारों को यह भी बताया जाना चाहिए कि वाद समझौता योग्य है. सभी पक्षकार आपस में मिलजुलकर मुकदमा समाप्त करा लें. इससे पक्षकारों का मनोबल बढ़ेगा. तभी वे लोक अदालत में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे. उन्होंने एसडीपीओ को नोटिस तामिला की निगरानी की जिम्मेदारी दी. कहा कि लोक अदालत तभी सफल होगा जब ससमय पक्षकारों को नोटिस मिल जाएगा. वहीं विधिक सेवा प्राधिकार के प्रभारी सचिव आरती कुमारी ने कहा कि कोर्ट केस के अलावा बैंकों के ऋण संबंधी मामलों के नोटिस भी तामिल कराया जाना है. उन्होंने थानाध्यक्षों से नोटिसों का तामिला कराकर तामिला रिपोर्ट प्राधिकार कार्यालय या संबंधित न्यायालय में जमा कराने का निर्देश दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRABHAT KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >