Darbhanga News: पर्यटकों की नृशंस हत्या की संस्कृत विश्वविद्यालय ने की कड़े शब्दों में निंदा

Darbhanga News:जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादियों द्वारा पर्यटकों की नृशंस हत्या की संस्कृत विश्वविद्यालय परिवार ने गुरुवार को कड़े शब्दों में निंदा की है.

Darbhanga News: दरभंगा. जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादियों द्वारा पर्यटकों की नृशंस हत्या की संस्कृत विश्वविद्यालय परिवार ने गुरुवार को कड़े शब्दों में निंदा की है. दरबार हॉल में कुलपति प्रो. लक्ष्मी निवास पांडेय की अध्यक्षता में हुई शोक सभा के दौरान शिक्षाकर्मियों ने पीड़ित परिवारों के प्रति गहरी संवेदना भी व्यक्त की. ईश्वर से प्रार्थना की गई कि शोकाकुल परिजनों को संबल प्रदान करें. शोक संदेश में कहा गया कि निहत्थे सपूतों पर आतंकवादियों ने कायरतापूर्ण कार्रवाई की है. दिवंगत सभी आत्माओं की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई. यह सभी दृष्टि से निंदनीय है. पीआरओ निशिकान्त के अनुसार इसी क्रम में पोप फ्रांसिस के निधन पर भी शोक संवेदनाएं व्यक्त की गई. कुलसचिव प्रो. ब्रजेश पति त्रिपाठी द्वारा जारी शोक संदेश में कहा गया कि पोप फ्रांसिस विश्वभर में सम्मानित मानवतावादी एवं प्रगतिवादी धर्मगुरू थे. उनके निधन से विश्व स्तर पर अपूरणीय क्षति हुई है. शोक संदेश ज्योतिष विभागाध्यक्ष डॉ कुणाल कुमार झा तथा व्याकरण विभागाध्यक्ष प्रो. दयानंद झा ने वाचन किया. वित्त परामर्शी इन्द्र कुमार, डीन डॉ शिवलोचन झा, प्रो. दिलीप कुमार झा, डॉ पवन कुमार झा, डॉ घनश्याम मिश्र, डॉ दीनानाथ साह, डॉ सुनील कुमार, डॉ उमेश झा, डॉ रामसेवक झा, डॉ अनिल झा, डॉ रविन्द्र कुमार मिश्र, सुनील कुमार सहित पीजी एवं शिक्षा शास्त्र विभाग के प्राध्यापक आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRABHAT KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >