Darbhanga News: अब मात्र 4.10 घंटे में नमो रैपिड रेल से जायें पटना

Darbhanga News:पंचायती राज दिवस पर मिथिलावासियों की बड़ी पुरानी मांग पूरी हो गयी. पटना के लिए सही रफ्तार वाली ट्रेन की सौगात मिल गयी.

Darbhanga News: दरभंगा/मनीगाछी. पंचायती राज दिवस पर मिथिलावासियों की बड़ी पुरानी मांग पूरी हो गयी. पटना के लिए सही रफ्तार वाली ट्रेन की सौगात मिल गयी. जयनगर से पटना के बीच सप्ताह में छह दिन चलनेवाली नमो रैपिड रेल को वर्चुअल माध्यम से हरी झंडी दिखाकर पीएम नरेंद्र मोदी ने रवाना किया. यह ट्रेन जयनगर से पटना तथा पटना से जयनगर के लिए चलेगी. इससे मधुबनी, दरभंगा, समस्तीपुर के साथ बेगूसराय की बड़ी आबादी को पटना आवागमन में आसानी होगी. दरभंगा से यह ट्रेन मात्र 4.10 घंटे में पटना पहुंच जायेगी. हालांकि पूर्व कार्यक्रम के अनुसार इस रेल के लोकार्पण को लेकर दरभंगा जंक्शन के साथ सकरी जंक्शन पर तामझाम के साथ समारोहपूर्वक ट्रेन को विदा करने की योजना थी, लेकिन पहलगांव के आतंकवादी हमला के कारण पूरा देश गमगीन है, लिहाजा सामान्य रूप से इस विशेष गाड़ी को विदा किया गया. सकरी जंक्शन पर तैनात एडीएफएम राकेश कुमार व एसएस सत्यप्रकाश ने बताया कि गमगीन माहौल में रेल प्रशासन भी देश के साथ है. इसी कारण प्रस्तावित सारे कार्यक्रम रद्द कर दिए गए.

तारडीह.

विंदेश्वरस्थान में पीएम नरेंद्र मोदी के गुरुवार को कार्यक्रम में शामिल होने को अहले सुबह से ही घनश्यामपुर-ककोढ़ा-कैथवार-सकतपुर-लगमा-उजान-विदेश्वरस्थान तक सभा में शामिल होने के लिए बड़ा काफिला दिखा. हजारों की संख्या में वाहनों व पैदल भी लोग प्रधानमंत्री का भाषण सुनने के लिए धूप की परवाह किए बगैर दिखा.

स्पेशल सैलून से लोहनारोड पहुंचे रेलवे बोर्ड के चेयरमैन व जीएम

तारडीह. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विदेश्वरस्थान में कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गुरुवार को सभा स्थल के समीप लोहनारोड स्टेशन पर रेल के उच्चस्थ अधिकारी विशेष सैलून से पहुंचे. यहां से सड़क मार्ग के जरिए आयोजन स्थल के लिए विदा हुए. यह सैलून लोहनारोड स्टेशन पर खड़ी रही. इसमें रेलवे बोर्ड के चेयरमैन, पूर्व मध्य जोन के महाप्रबंधक एवं समस्तीपुर के डीआरएम के आलावा रेलवे के कई वरिष्ठ अधिकारी शामिल थे. सभा स्थल से पीएम ने तीन रेल गाड़ियों को झंडी दिखाकर रवाना किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRABHAT KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >