Darbhanga News: अनेक स्थानों पर हल्की वर्षा के आसार

Darbhanga News:डॉ राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा की ओर से आगामी चार मई तक के मौसम पूर्वानुमान में उत्तर बिहार के जिलों में आसमान में हल्के से मध्यम बादल आ सकते हैं.

Darbhanga News: दरभंगा. डॉ राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा की ओर से आगामी चार मई तक के मौसम पूर्वानुमान में उत्तर बिहार के जिलों में आसमान में हल्के से मध्यम बादल आ सकते हैं. पूर्वानुमानित अवधि में उत्तर बिहार के जिलों में अनेक स्थान पर हल्की वर्षा की संभावना बनी रहेगी. एक से तीन मई के बीच इसकी संभावना अधिक रहेगी. इस अवधि में अधिकतम तापमान 28 से 32 एवं न्यूनतम तापमान 2124 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है. औसतन 13 से 17 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से पुरवा हवा चलने की संभावना है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PRABHAT KUMAR

PRABHAT KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >