Darbhanga News: संत जगन्नाथ चौधरी को पुण्य तिथि पर श्रद्धांजलि, हिंदी नाटक का हुआ विमोचन

Darbhanga News:साहित्यिक संस्था जय राम शोध संस्थान के तत्वावधान में संत जगन्नाथ चौधरी की पुण्य तिथि गुरुवार को उनके पैतृक निवास सुलतानपुर में मनायी गयी.

Darbhanga News: कुशेश्वरस्थान. साहित्यिक संस्था जय राम शोध संस्थान के तत्वावधान में संत जगन्नाथ चौधरी की पुण्य तिथि गुरुवार को उनके पैतृक निवास सुलतानपुर में मनायी गयी. दिवंगत की मूर्त्ति के समक्ष साहित्यकार कुमार विकल की अध्यक्षता में श्रद्धांजलि दी गयी. उद्घाटन मुख्य अतिथि महेन्द्र मलंगिया, विशिष्ट अतिथि श्याम विहारी राय सरस, डॉ महेन्द्र नारायण राम, डॉ चन्द्रमणि झा, सुरेन्द्र शैल, डॉ अशोक कुमार मेहता, शंकर मधुपांश व दीप नारायण ने संयुक्त रूप से किया. कार्यक्रम में प्रो. डॉ भवनाथ झा के संत जगन्नाथ चौधरी शोध सम्मान व वासुदेव गोविन्द काव्य शिरोमणि सम्मान डॉ चन्द्रमणी झा को दिया गया. इसमें पाग, चादर, स्मृति चिन्ह के साथा चांदी की कलम और 11 हजार एवं 51 सौ रुपये प्रदान किया गया. इस दौरान साहित्यकार डॉ रंगनाथ दिवाकर के हिन्दी नाटक प्रवास का प्रथम पहर का लोकार्पण भी किया गया. मौके पर रमानंद चौधरी, श्यामानंद चौधरी, दिनेश नारायण चौधरी, अजित कुमार चौधरी, उप प्रमुख संतोष कुमार यादव आदि उपस्थित थे. फोटो परिचय– सुलतानपुर में पुस्तक का विमोचन करते अतिथि व अन्य।

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRABHAT KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >