Darbhanga News: खुले वाहनों पर अब नहीं ढोया जायेगा नगर क्षेत्र का कूड़ा- कचरा

Darbhanga News: नगर निगम ने तिरपाल से ढक कर कूड़ा की ढ़ुलाई करने का निर्णय लिया है.

Darbhanga News: दरभंगा. सड़कों से तेजी से गुजरने वाले कचरा वाहनों के पीछे पैदल तथा दोपहिया आदि वाहनों से जाने वाले लोगों पर गिरते कचरे तथा उठते दुर्गंध की समस्या से लोगों को लगभग राहत मिलने वाली है. नगर निगम ने तिरपाल से ढ़क कर कूड़ा की ढ़ुलाई करने का निर्णय लिया है. वैसे इसे लेकर पहले से सरकार ने गाइड लाइन जारी कर रखा था, पर इसका अनुपालन नगर निगम नहीं कर रहा था. गाड़ी चालक से लेकर निगम के आलाधिकारी एवं जनप्रतिनिधियों ने इस ओर से अपनी-अपनी आंख मूंद रखी थी. निर्णय पर अमल नहीं किये जाने से लोगों को हो रही समस्या पर 21 अप्रैल के अंक में प्रभात खबर में प्रमुखता से समाचार प्रकाशित किया गया था. “सरकारी गाइड लाइन की खुद धज्जी उड़ा रहा निगम प्रशासन ” शीर्षक से प्रकाशित खबर में लोगों की समस्या को रखते हुए निगम की लापरवाही बतायी गयी थी. खबर प्रकाशित होने पर निगम प्रशासन चेतन हुआ और सरकारी गाइड लाइन पर अमल करने का निर्णय ले लिया.

30 ट्रैक्टरों पर उपलब्ध कराया गया तिरपाल

जानकारी के अनुसार फिलहाल 30 ट्रैक्टरों को एक-एक तिरपाल उपलब्ध कराया गया है. तिरपाल से ढ़क कर अब इन गाड़ियों से कचरा की ढ़ुलाई की जायेगी. बताया गया है कि टीपरों पर भी तिरपाल लगाने को लेकर विचार किया जा रहा है. जरूरत महसूस होगी तो टीपरों को भी तिरपाल दिया जायेगा.

खतरे को आमंत्रण देता बिना ढके कूड़े की ढुलाई

कूड़ा ढ़ोने वाला अमूमन हर ट्रैक्टर पीछे से ढ़ाला विहीन होता है. उपर से कचरा को नहीं ढ़का जा रहा था. ऐसे में वाहनों से सड़क कर कचरा गिरता रहता था. कचरा में ईट आदि के टुकड़े रहने से पीछे चल रहे पैदल यात्री तथा अन्य वाहन चालकों के लिये खतरे की स्थिति रहती थी.

वाहन प्रभारी सूरज कुमार ने बताया कि फिलहाल 30 तिरपाल कचरा ढोने वाले ट्रैक्टरों को उपलब्ध करा दिया गया है. जरूरत महसूस किये जाने पर टीपरों को भी तिरपाल उपलब्ध कराया जाएगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRABHAT KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >