Darbhanga News : झपट्टामार गिरोह का पिता-पुत्र सहित तीन शातिर गिरफ्तार

लहेरियासराय थाना की पुलिस ने तिवारी गिरोह के तीन शातिर बदमाश को गिरफ्तार किया है. इसमें पिता व पुत्र भी शामिल है.

दरभंगा

. लहेरियासराय थाना की पुलिस ने तिवारी गिरोह के तीन शातिर बदमाश को गिरफ्तार किया है. इसमें पिता व पुत्र भी शामिल है.

इनकी पहचान कौशल पांडे, अक्षय पांडे व सन्नी कुमार के रूप में हुई. सन्नी, कौशल पांडे का पुत्र है. थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि तीनों तिवारी गिरोह के सदस्य हैं. बैंक में महिला व बुजुर्ग पर नजर रखते थे. मौका देखते ही झपट्टा मार रुपये लेकर फरार हो जाते थे. पिता व पुत्र दोनों मिलकर घटना को अंजाम देते थे.

2.15 करोड़ रुपये ठगी का आरोपित चंदन पकड़ाया

दरभंगा.

लहेरियासराय थाना की पुलिस ने एक शातिर ठग को गिरफ्तार किया है. उसका नाम नंदन बताया जाता है. थानाध्यक्ष ने बताया कि चंदन व्यवसाय के नाम पर कई लोगों से रुपये ले चुका है. उस पर 2.15 करोड़ रुपये ठगी का आरोप है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >