नदी में डूबने से आठ वर्षीय बालक की मौत

जमालपुर थाना क्षेत्र के वर्दीपुर गांव में कोसी नदी में डूबने से आठ वर्षीय बच्चे की मौत हो गयी

घनश्याममपुर.

जमालपुर थाना क्षेत्र के वर्दीपुर गांव में कोसी नदी में डूबने से आठ वर्षीय बच्चे की मौत हो गयी. उसकी पहचान वर्दीपुर गांव के अमरजीत पासवान के पुत्र अजीत कुमार पासवान के रूप में हुई. बताया जाता है कि अजीत अपने घर के निकट दोस्तों के साथ खेल रहा था. इसी क्रम में खेलते-खेलते नदी में गिर गया. उसके दोस्तों के शोर मचाने पर स्थानीय लोग वहां पहुंचे. नदी में लोगों ने उसकी तलाश की, हालांकि वह नहीं मिला. मंगलवार की सुबह एसडीआरएफ की टीम ने उसके शव को नदी से निकाला. इधर, अंचलाधिकारी आशुतोष शनि ने बताया कि लाश को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया गया. इस घटना से गांव में मातम पसर गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >