Darbhanga News: दरभंगा. दरभंगा हवाई अड्डा से दिल्ली व कोलकाता रूट पर विमानों का परिचालन देरी से हुआ. इस कारण यात्रियों को काफी दिक्कत हुई. जानकारी के अनुसार स्पाइसजेट द्वारा दिल्ली रूट पर संचालित फ्लाइट यहां से निर्धारित समय से करीब तीन घंटे बाद दोपहर 03.49 बजे रवाना हुई. विमान का नियत समय दोपहर 12.25 बजे है. वहीं इंडिगो का विमान 6इ7116 करीब डेढ़ घंटे देरी से कोलकाता के लिए प्रस्थान किया, जबकि शेड्यूल के मुताबिक फ्लाइट को दरभंगा से दोपहर 12.25 बजे ही टेक ऑफ करना है. विमानों की लेटलतीफी से यात्री परेशान रहे.
एक दर्जन विमानों की हुई आवाजाही
दरभंगा से गुरुवार को एक दर्जन विमानों की आवाजाही हुई. इसमें दिल्ली रूट पर आधा दर्जन फ्लाइट का आना- जाना हुआ. मुंबई, कोलकाता व हैदराबाद रूट पर छह प्लेन की सर्विस दी गयी. बुधवार को यहां से 14 फ्लाइट में 2256 लोगों ने यात्रा की.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
