Darbhanga News: तेज हवा से टूटा हाई वोल्टेज तार, करंट लगने से बुजुर्ग की मौत

Darbhanga News: दरभंगा के बेनीपुर में 11 हजार वोल्ट के टूटे बिजली तार की चपेट में आने से बुजुर्ग नागो पासवान की मौत हो गई. ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया. अधिकारी ने मुआवजे का आश्वासन दिया है.पढ़ें पूरी खबर…

दरभंगा /बेनीपुर से सुबोध नारायण पाठक का रिपोर्ट

Darbhanga News: दरभंगा जिला के बेनीपुर प्रखंड के शिवराम पंचायत अंतर्गत उफरदहा गांव में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया. यहां 11 हजार वोल्ट के हाई वोल्टेज टूटे बिजली तार की चपेट में आने से 55 वर्षीय नागो पासवान की मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद से मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है.

चारे के लिए गाछी जाने के दौरान हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, उफरदहा निवासी नागो पासवान अपने पशुओं के लिए चारा काटने गाछी की ओर जा रहे थे. इसी दौरान जमीन पर गिरे 11 हजार वोल्ट के प्रवाहित बिजली तार की चपेट में आ गए, जिससे घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई.

ग्रामीणों ने लगाया बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप

स्थानीय लोगों का आरोप है कि यह बिजली तार काफी दिनों से जर्जर था. ग्रामीणों द्वारा कई बार विभागीय अभियंता को आवेदन देकर इसे बदलने की मांग की गई थी, लेकिन विभाग उदासीन बना रहा. घटना के दो घंटे बाद तक किसी अधिकारी के न पहुंचने पर ग्रामीण आक्रोशित हो उठे. जदयू नेता अमित कुमार राय ने पीड़ित परिवार के लिए उचित मुआवजे और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: SUMIT KUMAR

सुमित पत्रकारिता में पिछले 4 वर्षों से सक्रिय। प्रभात खबर के प्रिंट मीडिया के साथ काम करने के बाद वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम से जुड़े हुए हैं। क्राइम, हाईपरलोकल, स्वास्थ्य विभाग व राजनीतिक रिपोर्टिंग में विशेष रुचि और अनुभव रखते हैं। क्षेत्रीय मुद्दों और जनसरोकार की खबरों को सशक्त तरीके से उठाने के लिए जाने जाते हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >