Darbhanga News: विशेष वाहन चेकिंग के क्रम में गुरुवार की रात करीब 8.05 बजे पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर ग्राम धमसाईन में छापेमारी कर एक किराना दुकान से 1.044 किलो गांजा बरामद किया. मामले में पुलिस ने दुकानदार धमसाईन निवासी नारायण साह उर्फ बनीमा (50) को गिरफ्तार किया है.
गुप्त सूचना के आधार पर हुई छापेमारी
पुलिस के अनुसार सूचना मिली थी कि नारायण साह अपनी किराना दुकान में गांजा रखकर पुड़िया बनाकर बेच रहा है. सूचना के सत्यापन के बाद वरीय पुलिस पदाधिकारी को सूचित किया गया. इसके बाद टीम गठित कर सशस्त्र बल के साथ दुकान पर छापेमारी की गयी.
तलाशी के दौरान दुकान के गल्ले के पास एक उजले रंग के बोरे में छिपाकर रखा गांजा जैसा पदार्थ बरामद हुआ. विधिवत सीलबंद कर जांच के बाद कुल 1.044 किलो गांजा बरामद किया गया.
प्राथमिकी दर्ज कर न्यायालय भेजने की कार्रवाई
पुलिस ने नारायण साह उर्फ बनीमा को विधिवत गिरफ्तार कर लिया. मामले में प्राथमिकी दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है. पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में उपस्थापन के लिए भेजा जा रहा है.
छापेमारी दल में थानाध्यक्ष रंजीत कुमार शर्मा, पीटीसी अरुण कुमार, सिपाही पप्पू कुमार, बीएपीजी पंकज मुखिया तथा बीएपीजी रौशन कुमार झा शामिल थे.
यह भी पढ़ें
Darbhanga News: राशन कार्ड अभियान में संसाधनों की कमी बनी चुनौती
