Darbhanga News: जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष चुने गए चंद्रधर मल्लिक

Darbhanga News:जिला बार एसोसिएशन के द्विवार्षिक चुनाव में अध्यक्ष पद पर चंद्रधर मल्लिक एवं महासचिव पद पर कृष्ण कुमार मिश्र ने जीत हासिल की.

Darbhanga News: दरभंगा. जिला बार एसोसिएशन के द्विवार्षिक चुनाव में अध्यक्ष पद पर चंद्रधर मल्लिक एवं महासचिव पद पर कृष्ण कुमार मिश्र ने जीत हासिल की. कृष्ण कुमार मिश्र ने दोबारा इस पद पर विजय हासिल की है. जीत की आधिकारिक घोषणा सभी पदों के। लिय डाले गए मतों की गिनती के बाद की जाएगी. गिनती देर रात तक जारी है. निर्वाची पदाधिकारी जितेंद्र नारायण झा ने बताया कि मतगणना का कार्य चल रहा है. प्राप्त जानकारी के अनुसार अध्यक्ष पद पर चंद्रधर मल्लिक ने 505 मत प्राप्त किये, जबकि निकटतम प्रतिद्वंदी अम्बर इमाम हाशमी को 350 मत मिले. महासचिव पद के लिए कृष्ण कुमार मिश्र को 635 जबकि निकटतम प्रतिद्वंदी राजीव रंजन ठाकुर को 413 मत प्राप्त हुए.

विश्वास पर उतरेंगे खरा

नवनिर्वाचित अध्यक्ष चंद्रधर मल्लिक एवं महासचिव कृष्ण कुमार मिश्र समेत उनके समर्थकों के चेहरे पर खुशी छाई हुई थी. अधिवक्तागण एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इज़हार कर रहे थे. पराजित प्रत्याशी समर्थकों के साथ हार की समीक्षा करते देखे गए. विजयी उम्मीदवारों ने मिलकर एसोसिएशन के विकास का संकल्प लिया. नव निर्वाचित अध्यक्ष और महासचिव ने कहा कि अधिवक्ताओं ने जिस आशा व विश्वास के साथ उन्हें प्रतिनिधि चुना है, उसपर वे खरा उतरेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRABHAT KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >