संस्कृत विश्वविद्यालय की जमीन पर नाला निर्माण से बुडको को रोका

संस्कृत विवि ने दिवानी तकिया स्थित अपने भूखंड के सामने बुडको को नाला निर्माण करने से रोक दिया है.

दरभंगा. संस्कृत विवि ने दिवानी तकिया स्थित अपने भूखंड के सामने बुडको को नाला निर्माण करने से रोक दिया है. शुक्रवार को काम रोकने पहुंचे भू- संपदा पदाधिकारी डॉ उमेश झा ने कहा कि पूर्व के बने नाला वाली जगह के अलावा भी जगह छोड़ बुडको केवल विवि की जगह पर नाला निर्माण कर रहा है, जो गलत है. डॉ झा का कहना था कि बुडको को पूराना नाला सहित दोनों ओर चौडाई में सरकारी जमीन पर नाला निर्माण करना चाहिए. इसके लिये बुडको को पोल या ट्रांसफार्मर हटवाना होगा, जिस असुविधा से बचने के लिए बुडको ने विवि की जमीन पर ही नाला बनाना शुरू कर दिया, जो गलत है. बुडको ने इसके लिए विवि को कोई सूचना देना या अनुमति लेना भी उचित नहीं समझा. मौके पर मौजूद मुंशी मनोज कुमार ने बताया की काम रोके जाने की सूचना प्रोजेक्ट मैनेजर व साइट इंजीनियर को दे दी गई है. बुडको के एइ राकेश साफी ने बताया कि कार्य रोके जाने की बात संज्ञान में आयी है. जमीन संस्कृत विवि की है, यह जानकारी नहीं है. आरसीडी को एनओसी के लिए आवेदन दिया गया है. काम शुरू कराने की दिशा में कार्रवाई की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RANJEET THAKUR

RANJEET THAKUR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >