Darbhanga News: दुल्हन के अपहरण मामले ने लिया नया मोड़

Darbhanga News: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल होने के बाद शादी के बाद दुल्हन के अपहरण मामले ने नया मोड़ ले लिया है.

Darbhanga News: दरभंगा. सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल होने के बाद शादी के बाद दुल्हन के अपहरण मामले ने नया मोड़ ले लिया है. वीडियो में लड़की अपने को दुल्हन बताते हुए कह रही है कि उसका अपहरण नहीं हुआ है. वह अपने प्रेमी के साथ रह रही है. कोर्ट में अपने प्रेमी के साथ शादी कर ली है. वीडियो में वह कह रही है कि शादी के बाद वह गाड़ी से उतरकर अपने प्रेमी के साथ चली गयी. अब अपने प्रेमी के साथ खुश है. बता दें कि कुछ दिन पूर्व एक दुल्हन के अपहरण का मामला दर्ज कराया गया था. इसमें कहा गया था कि शादी के बाद ससुराल जा रही दुलहन को पिस्टल के बल पर रास्ते से अपहरण कर लिया गया. सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद मामले ने दूसरा मोड़ ले लिया है. प्रभात खबर वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PRABHAT KUMAR

PRABHAT KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >