Darbhanga News: एडीजे ने राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिकाधिक मामलों के निबटारे के लिए दिये निर्देश

Darbhanga News:न्यायाधीश शिवकुमार ने आगामी 10 मई को बिरौल न्यायालय परिसर में आयोजित होनेवाले राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी को लेकर शनिवार को बैठक की.

Darbhanga News: बिरौल. जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश शिवकुमार ने आगामी 10 मई को बिरौल न्यायालय परिसर में आयोजित होनेवाले राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी को लेकर शनिवार को बैठक की. इसमें थानाध्यक्षों, बैंक अधिकारियों तथा पारा विधिक स्वयंसेवकों ने भाग लिया. न्यायाधीश ने थानाध्यक्षों को निर्देश दिया कि न्यायालयों द्वारा सुलह योग्य मुकदमों के पक्षकारों को जारी नोटिसों का समय पर तामिला सुनिश्चित कराएं. उन्होंने कहा कि नोटिस देने वाले पुलिसकर्मी पक्षकारों को यह भी बताएं कि राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से विवादों के समाधान से न सिर्फ समय व धन की बचत होती है, बल्कि आपसी संबंध भी मधुर बने रहते हैं. बैंक अधिकारियों को निर्देशित करते हुए एडीजे ने कहा कि वे ऋण वसूली से जुड़े मामलों का चयन करें और बकायादारों के साथ सुलह-समझौते की दिशा में प्रयास करें. उन्होंने ऋणधारकों को विशेष रियायत देने के लिए हरसंभव उपाय करने पर भी जोर दिया. साथ ही, पारा विधिक स्वयंसेवकों को आदेश दिया कि वे ग्रामीण स्तर पर राष्ट्रीय लोक अदालत के महत्व और लाभों का व्यापक प्रचार-प्रसार करें

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRABHAT KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >