Darbhanga News: वाउर गांव से पत्नी की हत्या मामले का आरोपित गिरफ्तार

Darbhanga News: थाना क्षेत्र के बाउर गांव से पत्नी की हत्या के मामले में आरोपित पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया.

Darbhanga News: घनश्यामपुर. थाना क्षेत्र के बाउर गांव से पत्नी की हत्या के मामले में आरोपित पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. वह वाउर निवासी सैनी यादव बताया गया है. मालूम हो कि थाना क्षेत्र के आमारही निवासी सारो देवी ने अपनी पुत्री बबिता की हत्या को लेकर घनश्यामपुर थाना में ससुराल वालों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराईं थी. इस संबंध में थानाध्यक्ष अजित कुमार ने बताया कि हत्या के मामले में फरार चल रहे सैनी यादव को शनिवार की देर रात गिरफ्तार कर रविवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PRABHAT KUMAR

PRABHAT KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >