BIHAR : दो वर्षीय मासूम बच्ची का अपहरण, बरामदगी के लिए पिता ने लगायी गुहार

दरभंगा (कमतौल) : बिहार के दरभंगा में कमतौल थाना क्षेत्र के कोठिया गांव से बीते 25 जनवरी को दरवाजे से ही एक दो वर्षीय मासूम लड़की का अपहरण किये जाने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है. काफी खोजबीन के बाद पुत्री के नहीं मिलते देख पिता लालबाबू शर्मा ने पुत्री की बरामदगी के लिए […]

दरभंगा (कमतौल) : बिहार के दरभंगा में कमतौल थाना क्षेत्र के कोठिया गांव से बीते 25 जनवरी को दरवाजे से ही एक दो वर्षीय मासूम लड़की का अपहरण किये जाने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है. काफी खोजबीन के बाद पुत्री के नहीं मिलते देख पिता लालबाबू शर्मा ने पुत्री की बरामदगी के लिए पुलिस से गुहार लगायी है. इस संबंध में रविवार को अज्ञात के विरुद्ध अपहरण की प्राथमिक थाने में दर्ज किया गया है.

प्राथमिकी के अनुसार लालबाबू शर्मा की दो वर्षीय पुत्री रजनी कुमारी अपने ही दरवाजे पर खेल रही थी, दिन के 10-11 बजे के बीच अचानक से गायब हो गयी. खोजबीन करने पर लोगों ने एक महिला के गोद में बच्ची होने की बात बतायी. अज्ञात महिला की पहचान करोड़ी जाति के रूप में किया गया. आशंका जतायी गयी है कि उसी महिला ने पुत्री का अपहरण कर लिया है. थानाध्यक्ष राजकुमार राय ने बतायाबच्ची की बरामदगी के लिए छापामारी शुरू किया गया है.मामले की तहकीकात का जिम्मा अनि जीतेन्द्र प्रसाद सिंह को सौंप कर जल्द उद्भेदन के निर्देश दिए गये है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More
Tags
FIR

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >