संत समागम में गोता लगाते रहे श्रद्धालु

संत समागम में गोता लगाते रहे श्रद्धालु फोटो- 6 व 7परिचय- नगर विधायक संजय सरावगी सहित समागम में पहुंचे श्रद्धालु भक्तगण एवं प्रवचन की मुद्रा में निरंकारी बाबा. सदर, दरभंगा : निरंकारी मंडल शीशो की ओर से सतसंत भवन प्रांगण में गुुरुवार को 27 वां दरभंगा जिला निरंकारी संत समागम का आयोजन हुआ. मंडल के […]

संत समागम में गोता लगाते रहे श्रद्धालु फोटो- 6 व 7परिचय- नगर विधायक संजय सरावगी सहित समागम में पहुंचे श्रद्धालु भक्तगण एवं प्रवचन की मुद्रा में निरंकारी बाबा. सदर, दरभंगा : निरंकारी मंडल शीशो की ओर से सतसंत भवन प्रांगण में गुुरुवार को 27 वां दरभंगा जिला निरंकारी संत समागम का आयोजन हुआ. मंडल के जोनल प्रभारी महात्मा शिव पूजन सिंह की अध्यक्षता में आयोजित इस संत सम्मेलन में दरभंगा के अलावा मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, कटिहार सहित कई जिलों से श्रद्धालु भाग लेने पहुंचे. इसमें संत निरंकारी बाबा हरदेव सिंह के वाचनों पर आधारित भजन, कीर्त्तन कलाकारों द्वारा प्रस्तुत किया गया. समागम में उपस्थित सदर निरीक्षक बीके यादव द्वारा ‘थोड़ा ध्यान लगा, गुुरुवर दौड़े-दौड़े आयेंगे, झांखिया मन की छोड़ दर्शन भी करायेंगे’ की फिल्मी धूनों पर भजन की प्रस्तुति पर श्रद्धालुभक्तगण भक्ति के रसधार में डुबकी लगाते रहे. वहां का माहौल ऐसा था जैसे कुछ समय के लिए सभी भक्तगण बाबा हरदेव सिंह की भक्ति में लीन हो गये हों. मंच पर आशीन महात्मा एसपी सिंह ने कहाकि मरता हुआ लोक परलोक, ज्ञान, विज्ञान एवं सत्य पथ पर स्थित रखने के लिए संक्रमित है. उनके मधुर वाणी से प्रवचन सुननेवालों को काफी लाभ पहुंंचा. समागम में सुबह से ही भक्तों का पहुंचना शुरू हो गया था. वहीं समागम में पहुंचे नगर विधायक संजय सरावगी ने भी बाबा का आशीर्वाद लेकर मंच से श्रद्धालु भक्तों को संबोधित किया. उन्हें मंडल की तरफ से अभिनंदन किया गया. समागम में संुदरकांत मिश्र, मुरारी पाठक, सुमित कुमार, सुमित शेखर, योगेंद राम, लालबाबू, मनहर मुक्ति ने भी अपनी गायन से श्रद्धालुओं का मन जीता. मंच संचालन मुखी नंदकिशोर यादव व सुमित कुमार ने किया. संजय कुमार राजू सहित दर्जनोेंं सदस्य इसके देख रेख में लगे रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >