हत्यारे के साथ मिले हुए हैं आइओ

हत्यारे के साथ मिले हुए हैं आइओ नहीं कर रहे गिरफ्तार, आरोपित केस उठाने को दे रहे धमकी जनता दरबार में पीड़ितों ने लगायी गुहार फोटो संख्या- 13परिचय- जनता दरबार में लोगों की शिकायत सुनते सिटी एसपी हरकिशोर राय. दरभंगा. पुलिस का दोहरा चरित्र आये दिन लोगों के सामने आ जाता है. किसी मामले में […]

हत्यारे के साथ मिले हुए हैं आइओ नहीं कर रहे गिरफ्तार, आरोपित केस उठाने को दे रहे धमकी जनता दरबार में पीड़ितों ने लगायी गुहार फोटो संख्या- 13परिचय- जनता दरबार में लोगों की शिकायत सुनते सिटी एसपी हरकिशोर राय. दरभंगा. पुलिस का दोहरा चरित्र आये दिन लोगों के सामने आ जाता है. किसी मामले में वह त्वरित कार्रवाई कर आरोपियों को धर दबोचती है. वहीं किसी मामले में लापरवाही के साथ सोयी रहती है. हत्या के आरोपितों को गिरफ्तार नहीं करने का एम मामला गुरुवार को एसएसपी के जनता दरबार में पहुंचा. अपनी फरियाद लेकर पहुंचे जमालपुर थाना क्षेत्र के मनसारा गांव निवासी स्व रामखेलावन शर्मा के पुत्र शंभु प्रसाद शर्मा ने केस के अनुसंधानक पर गंभीर आरोप लगाये. उन्होंने कहा कि आइओ विपक्षी के साथ मिलकर आरोपितों को गिरफ्तार नहीं कर रहे हैं. वहीं आरोपितों की ओर से उन्हें केस खत्म करने की बार-बार धमकी दी जा रही है. घटना के संबंध में श्री शर्मा का कहना था कि वे सपरिवार गांव में रहते हैं. 27 नवंबर 2015 की सुबह रामलखन शर्मा, हीरा शर्मा, बैजनाथ शर्मा, बोलबम शर्मा सहित 9 लोग एक छोटे से विवाद के कारण उनके घर पर हथियारों से लैश होकर पहुंच गये और मारपीट करने लगे. इस दौरान उनके भाई शुभकांत शर्मा तथा हीराकांत शर्मा सहित उन्हें भी लोहे की खंती से मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया. बाद में सभी को मृत समझकर वे लोग लौट गये. स्थानीय लोगों ने उनलोगों को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया. वहां से डीएमसीएच में रेफर कर दिया गया. यहां से भी शुभकांत की गंभीर स्थिति को देखते हुए पटना रेफर कर दिया गया. इसी क्रम में गंभीर रूप से जख्मी शुभकांत की मौत इलाज के दौरान पटना में हो गयी. मामले को लेकर जमालपुर थाना में कांड संख्या 117/15 दर्ज की गयी. इसके बावजूद पुलिस अभी तक कोई कार्रवाई नहीं कर रही है. उनका कहना था कि आरोपित खुलेआम घूम रहे हैं तथा धमकी भी दे रहे हैं. जनता दरबार में एसएसपी अजित कुमार सत्यार्थी के अनुपस्थिति में प्रशिक्षु डीएसपी रश्मि ने फरियादियों की फरियाद सुनकर न्याय का आश्वासन दिया. दूसरी ओर सिटी एसपी हरकिशोर राय के जनता दरबार में भी फरियादियों की भीड़ रही. दर्जनों फरियादियों की बातों को सुनकर श्री राय ने विधिसम्मत कार्रवाई का आश्वासन दिया. वहीं उचित समझने पर उन्होंने संबंधित थाने पर फोन कर आवश्यक निर्देश दिये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >