रासलीला में उमड़ रहे लोग अलीनगर. प्रखंड के श्यामपुर गांव में पिछले 8 जनवरी से चल रहे रासलीला में कड़ाके की ठंड के बावजूद काफी संख्या में लोग जुट रहे हैं. वरसाना से पहुंची रासलीला के कलाकार अपनी प्रस्तुति से लोगों को काफी आकर्षित कर रहे हैं. 13 जनवरी की रात नन्हे नन्हे कलाकारों ने मीरा चरित्र की प्रस्तुति से दर्शकों को मंत्र मुग्ध कर दिया.एक प्रसंग में दिखाया गया कि मीरा ने भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति में इतनी मग्न हो गयी कि स्वयं भगवान को उनके पास आना पड़ा. बाल कलाकारों में पवन कुमार पाण्डेय, प्रेमचंद, व्यास पांडेय आदि शामिल हैं. गायक कलाकार दुर्गा प्रसाद पाण्डेय एवं हारमोनियम वादक ईश्वर दयाल पाण्डेय के सुर व ताल से लोग मंत्रमुग्ध हैं. ग्रामीणों में सुरेन्द्र यादव, रामबाबू यादव, जीवछ यादव, नरेश यादव, जवाहर यादव, युगेश्वर पासवान, निर्भय यादव, रमाकांत पासवान एवं इंद्र कुमार मुखिया सहित कई नवयुवक कार्यक्रम को सफल बनाने एवं भीड़ को नियंत्रित करने में अपनी सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं.
रासलीला में उमड़ रहे लोग
रासलीला में उमड़ रहे लोग अलीनगर. प्रखंड के श्यामपुर गांव में पिछले 8 जनवरी से चल रहे रासलीला में कड़ाके की ठंड के बावजूद काफी संख्या में लोग जुट रहे हैं. वरसाना से पहुंची रासलीला के कलाकार अपनी प्रस्तुति से लोगों को काफी आकर्षित कर रहे हैं. 13 जनवरी की रात नन्हे नन्हे कलाकारों ने […]
