माले का हस्ताक्षर अभियान दरभंगा : भाकपा माले नगर कमिटी की ओर से बुधवार का दरभंगा टावर पर न्याय के लिए हस्ताक्षर अभियान का कैंप लगाकर झूठे मुकदमों में बंद दरौली के विधायक, अखिल भारतीय खेत मजदूर सभा के प्रदेश अध्यक्ष सत्यदेव राम, इनौस के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमरजीत कुशवाहा सहित अन्य राजनीतिक बंदियों की रिहाई की मांग की. सदस्यों ने कोब्रा पोस्ट के खुलासे पर संज्ञान लेकर विभिन्न हिंसा में शामिल जातिय सेना के संरक्षकों एवं सरगनाओं पर कार्रवाई की मांग की. इस बावत नगर कमिटी ने हस्ताक्षर अभियान चलाकर मुख्यमंत्री तक मांग पत्र भेजने का निर्णय लिया. इस कार्यक्रम में सदिक भारती, नेयाज अहमद, आरएन शुक्ला, देवेंद्र कु मार, धनराज साह, गजेंद्र नारायण शर्मा, रंजीत राम, प्रो. कल्याण भारती आदि शामिल थे.
माले का हस्ताक्षर अभियान
माले का हस्ताक्षर अभियान दरभंगा : भाकपा माले नगर कमिटी की ओर से बुधवार का दरभंगा टावर पर न्याय के लिए हस्ताक्षर अभियान का कैंप लगाकर झूठे मुकदमों में बंद दरौली के विधायक, अखिल भारतीय खेत मजदूर सभा के प्रदेश अध्यक्ष सत्यदेव राम, इनौस के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमरजीत कुशवाहा सहित अन्य राजनीतिक बंदियों की रिहाई […]
