बीएड में नामांकन को ले होगी संयुक्त प्रवेश परीक्षा

बीएड में नामांकन को ले होगी संयुक्त प्रवेश परीक्षासंबद्ध कॉलेजों में भी इसी आधार पर होगा नामांकन फीस पर नहीं बनी सहमति फोटो संख्या- 06 व 07परिचय- बैठक में संबोधित करते वीसी प्रो साकेत कुशवाहा व उपस्थित प्रधानाचार्य एवं सचिव दरभंगा. ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय की पीजी वनस्पति विज्ञान विभाग के सभागार में बुधवार को […]

बीएड में नामांकन को ले होगी संयुक्त प्रवेश परीक्षासंबद्ध कॉलेजों में भी इसी आधार पर होगा नामांकन फीस पर नहीं बनी सहमति फोटो संख्या- 06 व 07परिचय- बैठक में संबोधित करते वीसी प्रो साकेत कुशवाहा व उपस्थित प्रधानाचार्य एवं सचिव दरभंगा. ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय की पीजी वनस्पति विज्ञान विभाग के सभागार में बुधवार को विवि क्षेत्रान्तर्गत विभिन्न अंगीभूत एवं संबद्ध इकाइयों में चल रहे बीएड कॉलेजों के प्रधानाचार्यों एवं सचिवों की बैठक कुलपति प्रो साकेत कुशवाहा की अध्यक्षता में हुई. बैठक में कुलाधिपति कार्यालय से बीएड के दो वर्षीय नियमित कोर्स क लिए प्राप्त प्रारूप, नियमावली एवं अध्यादेश को अनुमोदित किया गया. सभी बीएड कॉलेजों में छात्रों का नामांकन के लिए विश्वविद्यालय की ओर से संयुक्त प्रवेश परीक्षा आयोजित करने का निर्णय लिया गया. इस परीक्षा में चयनित छात्रों को ही अंक के आधार पर संबंधित कॉलेजों में नामांकन की अनुमति मिलेगी. अल्पसंख्यक कॉलेजों के मानक पर विश्वविद्यालय की ओर से पूर्ण सहानुभूति बरते जाने तथा नामांकन के लिए सरकार से प्राप्त आरक्षण रोस्टर का शत-प्रतिशत अनुपालन करने का निर्णय लिया गया. इसके अलावा विभिन्न कॉलेजों से नामांकन अवधि के पश्चात सात दिनों के अंदर नामांकित छात्रों की सभी विश्वविद्यालय को उपलब्ध करवाने का निर्णय लिया गया. राजभवन से प्राप्त अध्यादेश में इस कोर्स के लिए निर्धारित फीस 95000 रुपये पर संचालित करने पर सचिवों एवं प्रधानाचार्यों ने असमर्थता जताते हुए इसको संशोधित करवाने का प्रस्ताव रखा. इन सदस्यों की ओर से इस कोर्स के लिए 01 लाख 60 हजार करवाये जाने का प्रस्ताव बैठक में रखा. सदस्यों की ओर से रखे गये प्रस्ताव पर विचार करने के लिए इसे कुलाधिपति सहित अन्य संबंधित विभागों को भेजे जाने का निर्णय लिया गया. बैठक में प्रतिकुलपति डा. सैयद मुमताजुद्दीन, अध्यक्ष छात्र कल्याण, कॉलेज निरीक्षक डा. श्याम चंद्र गुप्ता, डा अजित कुमार चौधरी, दूरस्थ शिक्षा निदेशक डा एएनकार गुप्ता मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >