संयुक्त निदेशक ने पदाधिकारियों को दिया नर्दिेश

संयुक्त निदेशक ने पदाधिकारियों को दिया निर्देशलक्ष्य प्राप्ति को लेकर अपनाया सख्त रुखफोटो- 13परिचय-बैठक करते संयुक्त कृ षि निदेशक विजय कुमार बहादुरपुर, दरभंगा : संयुक्त कृ षि निदेशक विजय कुमार ने बुधवार को प्रमंडल स्तरीय पदाधिकारियों के साथ समीक्षात्मक बैठक की. इसमें तीनों जिला के जिला कृषि पदधिकारियों को कई महत्वपूर्ण दिशा निर्देश दिये गये. […]

संयुक्त निदेशक ने पदाधिकारियों को दिया निर्देशलक्ष्य प्राप्ति को लेकर अपनाया सख्त रुखफोटो- 13परिचय-बैठक करते संयुक्त कृ षि निदेशक विजय कुमार बहादुरपुर, दरभंगा : संयुक्त कृ षि निदेशक विजय कुमार ने बुधवार को प्रमंडल स्तरीय पदाधिकारियों के साथ समीक्षात्मक बैठक की. इसमें तीनों जिला के जिला कृषि पदधिकारियों को कई महत्वपूर्ण दिशा निर्देश दिये गये. इसके अलावा खरीफ व रबी फसलों की जिलावार विस्तृत जानकारी ली गयी. कृषि विभाग के सभी योजनाओ के स्थिति स्टेट नोडल पदाधिकारी को भेजी जानी थी. जिस योजना में बीज की अनुपलब्धता के कारण या अन्य तकनीकि कारणोंे से खरीफ व रबी में लक्ष्य की प्राप्ति नहीं हुई है. इसके लिए शेष लक्ष्य को गरमा, मक्का, गरमा मंूग एवं बोरो धान में समानुपातिक फसल में परिवर्त्तन करके लक्ष्य के प्राप्ति करने का निर्देश दिया गया. निदेशक श्री कुमार ने बताया कि मिट्टी जांच नमूना, संग्रहण, यांत्रीकरण में सभी प्रख्ंाडों के बीएओ, कृषि समन्वयक व किसान सलाहकार अपने स्तर से लक्ष्य की प्राप्ति करें. ऐसा नहीं करने वाले बीएओ, कृषि समन्वयक, किसान सलाहकारोें को चिह्नित कर दो दिनों के अंदर जिला कृषि पदाधिकारी को सूची उपलब्ध कराने का सख्त निर्देश दिया गया है. बैठक में दरभंगा के डीएओ रामकिशोर राय, मधुबनी के डीएओ रेवती रमण, सहायक कृषि पदाधिकारी चंद्रशेखर चौधरी, आत्मा परियोजना निर्देशक पूर्णेंदु नाथ झा सहित कई अन्य कर्मचारी उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >