किसानों ने तो बेच लिया धान, अब किसका खरीदेगा पैक्स?

किसानों ने तो बेच लिया धान, अब किसका खरीदेगा पैक्स?फोटो- 19, बेनीपुर से यूपी जाते धान के ट्रक एवं व्यथित किसानों की तस्वीरबेनीपुर . प्रखंड में धान क्रय केंद्र चालू करने के लिए भले ही विभिन्न विपक्षी दलों के नेता व कार्यकर्त्ता प्रखंड कार्यालय पर धरना प्रदर्शन कर शीघ्र पैक्स द्वारा धान क्रय कार्य चालू […]

किसानों ने तो बेच लिया धान, अब किसका खरीदेगा पैक्स?फोटो- 19, बेनीपुर से यूपी जाते धान के ट्रक एवं व्यथित किसानों की तस्वीरबेनीपुर . प्रखंड में धान क्रय केंद्र चालू करने के लिए भले ही विभिन्न विपक्षी दलों के नेता व कार्यकर्त्ता प्रखंड कार्यालय पर धरना प्रदर्शन कर शीघ्र पैक्स द्वारा धान क्रय कार्य चालू कराने के लिए प्रशासन पर दबाव बना रहा है, पर अब लाख टका का सवाल यह खड़ा होता है कि आखिर पैक्स धान अब खरीद प्रारंभ करेगा तो किसका धान खरीदेगा, क्योंकि अधिकांश किसान आर्थिक तंगी के कारण सस्ते दर पर अपना धान निजी व्यापारियों के हाथों बेच दिया है. अब किसानों का कहना है कि यदि अब पैक्स धान खरीद शुरु भी करता है तो इसका 90 प्रतिशत लाभ व्यापारियों एवं पैक्स अध्यक्षों को ही मिलेगा. महीनों से सरकारी दर पर धान बेचने की आस मेें क्विंटलों धान संयो कर रखे महिनाम के किसान कन्हैया झा कहते हैं कि रेाज रोज अखबार देख रहे हैं कि पैक्स अध्यक्ष एवं सरकारी नीति के बीच शायद इस बार का धान क्रय चालू नहीं हो रहा है और इसी आस में धान रखे हुए हैं. उन्होंने कहा कि जितना लाभ होगा उससे अधिक तो चूहे निगल गये. नवानगर के किसान मनोज कुमार झा कहते हैं कि एहि बेर लगैयै जे धान क्रयक नाम पर सरकार हमरा सब के ठकि लेलक. इनका कहना है कि गेहूं की खेती के दौरान आर्थिक तंगी के चलते निजी व्यापारियों के हाथों अधिकांश धान बेच दिया, लेकिन सरकारी दर पर धान बेचने के लोभ के कारण धान संयो कर रखा कि पिछला नुकासान की भरपाई हो जाये. लेकिन इस आशा पर भी पानी फिरता दिख रहा है. उन्होंने कहाकि सरकारी उदासीनता के कारण बिहार के किसानों की मेहनत का फल अन्य प्रदेश के लिए रहा है, क्योंकि यूपी एवं बंगाल के व्यापारी यहां के छोटे व्यापारी से सस्ते धान खरीद कर पूंजी वाले बन रहे हैं. वहीं त्रिमुहानी के किसान राकेश कुमार सिंह, डखराम के गगनेंद्र झा, बेनीपुर के प्रमोद साह, कपिल देव यादव कहते हैं कि सरकारी घोषणा के आस में महीनों प्रतिक्षा के बाद जब क्रय केंद्र नहीं खुला तो निजी व्यापारियों को धन्यवाद देता हूं कि गेहूं खेती के समय सस्ते दर पर ही सही धान तो खरीद लिया. इस संबंध में पूछने पर बीसीओ रंधीर कुमार सिंह कहते हैं कि प्रखंड पोहद्दी, बलनी एवं सजनपुरा का पैक्स अध्यक्ष धान खरीद शुरु कर रिपोर्ट दिया है. बॉकी पैक्स पर दबाव बनाया जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >