जाकिर अध्यक्ष, अशरफ को सचिव की कमान अलीनगर. गैर इमदादयाफ्ता मदारिस तंज़ीम बिहार के प्रदेश महासचिव मौलाना नेसार कासमी चंपारनी की अध्यक्षता में एक बैठक मदरसा महमूदिया लीलपुर में बुधवार को हुई. इसमें बिहार मदरसा टीचर्स एसोसिएसन की पूर्व में हुई बैठक में बनी रणनीति के अनुसार तंज़ीम के जिला संगठन का भी निर्माण सर्वसम्मति से किया गया. गठित कमिटी में मौलाना जाकिर हुसैन को अध्यक्ष, मौलाना अशरफ कासमी को सचिव हाफिज मो. इमरान को उपाध्यक्ष एवं मास्टर सोहैल आज़म को उप सचिव बनाया गया. इस अवसर पर मौलाना नेसार कासमी ने कहा कि हमारा यह संगठन और दानिश कमर वाला एसोसिएशन मदरसा शिक्षकों के कल्याण के लिए आपस में मिलजुल कर कार्य करता रहेगा. दोनों संगठन आपस में सहयोगी रहेंगे न कि सामानांतर. इस बात को बखूबी 609, 205 एवं 339 श्रेणी के मदरसा शिक्षक समझें और बिचौलियों के जाल- फरेब से बचें.
जाकिर अध्यक्ष, अशरफ को सचिव की कमान
जाकिर अध्यक्ष, अशरफ को सचिव की कमान अलीनगर. गैर इमदादयाफ्ता मदारिस तंज़ीम बिहार के प्रदेश महासचिव मौलाना नेसार कासमी चंपारनी की अध्यक्षता में एक बैठक मदरसा महमूदिया लीलपुर में बुधवार को हुई. इसमें बिहार मदरसा टीचर्स एसोसिएसन की पूर्व में हुई बैठक में बनी रणनीति के अनुसार तंज़ीम के जिला संगठन का भी निर्माण सर्वसम्मति […]
