प्रभारी मंत्री के अभिनंदन की तैयारी को ले बैठक फोटो:32परिचय. बैठक को संबोधित करते जदयू नेता बौआ मियां.हायाघाट़ आगामी 16 जनवरी को नगर विकास मंत्री महेश्वर हजारी व स्थानीय विधायक अमरनाथ गामी के नागरिक अभिनंदन को लेकर मंगलवार को हायाघाट बाजार में कांग्रेस नेता राम पुकार चौधरी की अध्यक्षता में महागंठबंधन के कार्यकर्ता की बैठक हुई़ बैठक को संबोधित करते हुए जदयू के वरिष्ठ नेता शफीउर रहमान उर्फ बौआ मियां ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अगुआई में बिहार की तरक्की अन्य राज्य की तुलना में काफी बेेहतर है़ सरकार द्वारा चलायी जा रही सभी योजना को जनता ने पसन्द कर एक बार फिर से नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाया है़ उन्होंने मंत्री श्री हजारी के अभिनन्दन समारोह में हजारों की संख्या में गठबंधन कार्यकर्ता व आमजन से भाग लेने का आहृवान किया़ मौके पर जिला पार्षद डा़ राम प्रवेश पासवान, हीरा दास, मुखिया विजय पासवान, उप प्रमुख फकरे आजम, राजद प्रखंड अध्यक्ष शमशाद रिजवी, गुलाम शाहीद, देवकान्त राय, विनय पासवान, मो़ हीरा, बमबम झा, मो़ नदीम, महानन्द चौधरी, सुधीर गुप्ता आदि ने विचार रखे.
प्रभारी मंत्री के अभिनंदन की तैयारी को ले बैठक
प्रभारी मंत्री के अभिनंदन की तैयारी को ले बैठक फोटो:32परिचय. बैठक को संबोधित करते जदयू नेता बौआ मियां.हायाघाट़ आगामी 16 जनवरी को नगर विकास मंत्री महेश्वर हजारी व स्थानीय विधायक अमरनाथ गामी के नागरिक अभिनंदन को लेकर मंगलवार को हायाघाट बाजार में कांग्रेस नेता राम पुकार चौधरी की अध्यक्षता में महागंठबंधन के कार्यकर्ता की बैठक […]
