श्रद्धालुओं ने निकाली भव्य शोभा यात्रा कुशेश्वरस्थान पूर्वी. दिव्य ज्योति जागृति संस्थान की ओर से राष्ट्रीय युवा दिवस महोत्सव पर वाईपीएसएस के युवाओं ने मंगलवार को बिरौल-कुशेश्वरस्थान मुख्य मार्ग पर शोभा यात्रा निकाली. इसमें करीब 250 युवा शामिल थे. सभी मोटर साइकिल पर सवार थे. इसमें मुख्य अतिथि दिव्य ज्योति जागृति संस्थान के बिहार-झारखंड के प्रभारी यादवेन्दन भी शामिल हुए. मालूम हो कि कुशेश्वरस्थान धवोलिया में आगामी 11 फरवरी से 19 फरवरी तक दिव्य ज्योति जागृति संस्थान की ओर से भागवत कथा का आयोजन किया जायेगा. इसको लेकर आगामी 20 जनवरी को भूमि पूजन किया जाएगा. इस शोभायात्रा में विनोद नायक, दु:खा साह, किसन कुमार सहित कई भक्त शामिल थे.
श्रद्धालुओं ने निकाली भव्य शोभा यात्रा
श्रद्धालुओं ने निकाली भव्य शोभा यात्रा कुशेश्वरस्थान पूर्वी. दिव्य ज्योति जागृति संस्थान की ओर से राष्ट्रीय युवा दिवस महोत्सव पर वाईपीएसएस के युवाओं ने मंगलवार को बिरौल-कुशेश्वरस्थान मुख्य मार्ग पर शोभा यात्रा निकाली. इसमें करीब 250 युवा शामिल थे. सभी मोटर साइकिल पर सवार थे. इसमें मुख्य अतिथि दिव्य ज्योति जागृति संस्थान के बिहार-झारखंड के […]
