किसान-मजदूरों की हकमारी कर रही सरकार : रघुवर

किसान-मजदूरों की हकमारी कर रही सरकार : रघुवर राज्यव्यापी कार्यक्रम के तहत हम का धरना फोटो संख्या- 03परिचय- धरना देते हम कार्यकर्ता. दरभंगा : राज्यव्यापी कार्यक्रम के तहत हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा(हम) सेक्यूलर की जिला इकाई ने मंगलवार को विभिन्न मांगों को लेकर डीएम के समक्ष धरना दिया. इस मौके पर जिला अध्यक्ष केदार नाथ झा […]

किसान-मजदूरों की हकमारी कर रही सरकार : रघुवर राज्यव्यापी कार्यक्रम के तहत हम का धरना फोटो संख्या- 03परिचय- धरना देते हम कार्यकर्ता. दरभंगा : राज्यव्यापी कार्यक्रम के तहत हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा(हम) सेक्यूलर की जिला इकाई ने मंगलवार को विभिन्न मांगों को लेकर डीएम के समक्ष धरना दिया. इस मौके पर जिला अध्यक्ष केदार नाथ झा अनाथ एवं जिला प्रवक्ता आरके दत्ता के संयुक्त संचालन में सभा हुई. सभा में कार्यक्रम के पर्यवेक्षक सह प्रदेश महासचिव रघुवीर मोची ने कहा कि राज्य सरकार गरीब-किसान-मजदूरों के साथ-साथ महादलितों की हकमारी कर रही है. सरकार आपराधिक घटनाएं रोकने में विफल है. उन्होंने कहा कि इसके खिलाफ संगठन के माध्यम से किसान, गरीब, भूमिहीनों, महादलित एवं उपेक्षित वर्गों को संगठित कर आंदोलन तेज किया जायेगा. इस मौके पर जिलाध्यक्ष केदार नाथ झा अनाथ ने कहा कि गरीब-मजदूरों की हकमारी बर्दाश्त नही ंहोगी. इसको लेकर पंचायत से जिला स्तर तक आंदोलन तेज होगा. पार्टी के जिला महासचिव प्रो फुल कुमार झा टेकटरिया ने कहा कि नीतीश सरकार जंगलराज पार्ट-3 का हिस्सा है. इसके कई उदाहरण आज मिल रहे हैं. प्रदर्शनकारियों ने अपनी 11 सूत्री मांगों का स्मारपत्र डीएम को सौंपा. सभा को प्रदीप चौधरी, नागेंद्र सदा, रामसखा पासवान, महेंद्र सदा, कमला देवी, सुजानदेवी, रोमी सदा, पुनपुन सदा आदि ने संबोधित किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >