चलेगी पछिया हवा, बढ़ेगी कनकनी

चलेगी पछिया हवा, बढ़ेगी कनकनी दरभंगा. राजेंद्र कृषि विश्वविद्यालय पूसा के मौसम विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान में कहा गया है कि अगले कुछ दिनों तक पछिया हवा चलेगी. इसके चलने के कारण कनकनी बढ़ सकती है. सुबह में हल्के से मध्यम कुहासे भी छाये रह सकत हैं. अगले 17 जनवरी तक उत्तर बिहार […]

चलेगी पछिया हवा, बढ़ेगी कनकनी दरभंगा. राजेंद्र कृषि विश्वविद्यालय पूसा के मौसम विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान में कहा गया है कि अगले कुछ दिनों तक पछिया हवा चलेगी. इसके चलने के कारण कनकनी बढ़ सकती है. सुबह में हल्के से मध्यम कुहासे भी छाये रह सकत हैं. अगले 17 जनवरी तक उत्तर बिहार के लिए जारी मौसम पूर्वानुमान में कहा गया कि 3 से 5 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से पछिया हवा चल सकती है. इसके कारण कनकनी में इजाफा हो सकता है. अगले एक दो दिनों तक सुबह में हल्के से मध्यम कुहासे छाये रहने की भी संभावना मौसम विभाग ने जतायी है. उत्तर बिहार के जिलों में आसमान में हल्के बादल भी देखे जा सकते हैं. हालांकि मौसम शुष्क रहने का अनुमान जताया गया है. इस दौरान मौसम विभाग ने अधिकतम 23 से 25 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 7 से 9 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >