Darbhanga News: विभिन्न कारणों से विद्यालय से अनुपस्थित रहे 6870 शिक्षक

Darbhanga News:जिले के सभी कोटि के 2586 सरकारी विद्यालयों में वर्ग संचालन सुबह 6.30 बजे से हो रहा है.

Darbhanga News: दरभंगा. जिले के सभी कोटि के 2586 सरकारी विद्यालयों में वर्ग संचालन सुबह 6.30 बजे से हो रहा है. इनमें से प्रतिदिन 2293 विद्यालयों के शिक्षकों को ऑनलाइन अटेंडेंस इ- शिक्षकोष पोर्टल पर दर्ज करना है. नेटवर्किंग एवं टेक्निकल त्रुटि की वजह से 293 विद्यालयों को ऑनलाइन अटेंडेंस से छूट मिली हुई है. शुक्रवार को 2293 विद्यालयों में पदस्थापित 25399 शिक्षकों में से 18529 ने ऑनलाइन उपस्थिति विद्यालय में रहकर दर्ज कराई. जबकि विद्यालय से 6870 शिक्षक विभिन्न कारणों से अनुपस्थित रहे. अन्यत्र पदस्थापन का आंकड़ा जीरो बताने वाले शिक्षा विभाग का टेक्निकल आंकड़ा है कि 2458 शिक्षक आज भी अन्यत्र प्रतिनियोजित हैं. सबसे अधिक कुशेश्वर स्थान पूर्वी से 260 एवं मनीगाछी, अलीनगर से 04-04 शिक्षक अन्यत्र प्रतिनियोजित हैं. ई.शिक्षा कोष पोर्टल का आंकड़ा बताता है कि शुक्रवार को अनुमति लेकर 2458 शिक्षक छुट्टी पर रहे. इनमें सबसे अधिक 221 शिक्षक बहेड़ी एवं 53 शिक्षक किरतपुर प्रखंड क्षेत्र से थे. हैं. 3846 शिक्षक विद्यालय में उपस्थित थे अथवा नहीं, इसका डाटा उपलब्ध नहीं है. ऐसे शिक्षकों में सबसे अधिक नगर क्षेत्र से 335 एवं सबसे कम 64 किरतपुर प्रखंड क्षेत्र से हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRABHAT KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >