शक्षिकों ने सौंपा शक्षिामंत्री को ज्ञापन

शिक्षकों ने सौंपा शिक्षामंत्री को ज्ञापन पदस्थापन, नियोजन, वेतन भुगतान पर दिलाया ध्यान दरभंगा . हाइकोर्ट के आदेश के आलोक में मध्य विद्यालयों के 400 शिक्षकों के एचएम पद पर पदस्थापन को लेकर शिक्षकों ने शिक्षा मंत्री डा. अशोक कुमार चौारी को ज्ञापन सौंपा. बहुद्देश्यीय भवन में आयोजित शिक्षक कल्याण संघ के सचिव कमलेश यादव […]

शिक्षकों ने सौंपा शिक्षामंत्री को ज्ञापन पदस्थापन, नियोजन, वेतन भुगतान पर दिलाया ध्यान दरभंगा . हाइकोर्ट के आदेश के आलोक में मध्य विद्यालयों के 400 शिक्षकों के एचएम पद पर पदस्थापन को लेकर शिक्षकों ने शिक्षा मंत्री डा. अशोक कुमार चौारी को ज्ञापन सौंपा. बहुद्देश्यीय भवन में आयोजित शिक्षक कल्याण संघ के सचिव कमलेश यादव के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल में रविंद्र ठाकुर, अमरनाथ झा, राधाकृष्ण प्रसाद ने अविलंब पदस्थापन हेतु आवश्यक कार्रवाई की मांग की है. उन्होंने जांच के अधीन विवादास्पद लिपिक को हटाने की भी मांग रखी. वहीं जिला प्राथमिक शिक्षक संघर्ष मोर्चा ने दो वर्ष पूर्व दी गयी प्रोन्नत शिक्षकों के पदस्थापन की मांग करते हुए जिला में बीए, उर्दू, संस्कृत एवं विलोपित शिक्षकों को प्रोन्नति देने का निर्देश का अनुरोध किया है. संघर्ष समिति में दरभंगा जिला प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रधान सचिव सीताराम झा, गोपगुट के सचिव नंदन कुमार सिंह एवं अराजपत्रित प्रारंभिक शिक्षक संघ के सचिव रामदेव यादव के नेतृत्व में ज्ञापन सौंपा गया. इसके अलावा स्पेशल उर्दू, बंगला, टीइटी संघर्ष मोर्चा ने निर्धारित शिड्यूल के अनुसार नियोजन प्रक्रिया नहीं चलने तथा नवनियुक्त माध्यमिक शिक्षक संघ ने वेतन भुगतान की प्रक्रिया, स्थानांतरण आदि समस्याओं पर ज्ञापन सौंपकर शिक्षामंत्री का ध्यान आकृष्ट कराया.बॉक्स ::::::::::::::::::पदस्थापन को ले शिक्षकों का धरना दरभंगा : मिथिलांचल प्राथमिक शिक्षक कल्याण संघ ने उच्च न्यायालय के आदेश का अनुपालन कराने के लिए डीइओ कार्यालय पर बुधवार को धरना दिया. धरना में शामिल अमरनाथ झा, राजेश प्रधान, विजय कुमार, राधाकृष्ण प्रसाद ने एचएम पद पर पदस्थापन में विभाग के तरफ से कोई कार्य नहीं होते देख सांकेतिक धरना के माध्यम से संदेश दिया कि अब आंदोलन को और अधिक तेज किया जायेगा. संघ के सचिव कमलेश यादव ने नेतृत्व में धरनार्थियों का कहना था कि विभागीय मार्गदर्शन प्राप्त करने में विभाग गंभीर नहीं है, जबकि एकमुश्त 400 मध्य विद्यालयों में एचएम पद पर पदस्थापन से गुणवत्ता शिक्षा में सुधार आयेगा. बॉक्स ::::::::::::प्रारंभिक शिक्षक संघ ने किया मंत्री का अभिनंदन दरभंगा : बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ ने बहुद्देश्यीय भवन में शिक्षा मंत्री डॉ अशोक कुमार चौधरी का अभिनंदन किया. अभिनंदन करनेवालों में संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष शंभु यादव, बलराम राम, प्रशांत कुमार झा, सगीर अहमद, अजय कुमार आदि शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >