कैंपस… सेवानिवृत्ति पर शिक्षिका को विदाई फोटो संख्या- 20परिचय- विदाई समारोह में उपस्थित अधिकारी व शिक्षक-शिक्षिकाएं दरभंगा . ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के पीजी मनोविज्ञान विभाग के शिक्षक प्रो मीरा रानी के सेवानिवृत्ति के लिए अंतिम कार्य दिवस पर बुधवार को प्रथम, द्वितीय एवं चतुर्थ सेमेस्टर के छात्रों की ओर से सम्मान सह विदाई समारोह आयोजित किया गया. सामाजिक विज्ञान के संकायाध्यक्ष की अध्यक्षता में आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए विभागाध्यक्ष डा. बीपी सिन्हा नेप्रो मीरा रानी के द्वारा किये गये शिक्षण, अनुसंधान, शोध पेपर, लेखन, पर्यवेक्षण आदि का उल्लेख करते हुए कहा कि इन्होंने इतने सारे काम करते हुए भी विभाग के प्रति विशेष दायित्व को बनाये रखा. उन्होंने इनके लंबी आयु की कामना करते हुए स्वस्थ रहने की मंगलकामना की. प्रो आइके राय, डा. निर्मला झा, डा. आभा रानी सिन्हा आदि ने उनके साथ बिताये पलों को याद करते हुए दीर्घायु होने की कामना की. समारोह की अध्यक्षता करते हुए प्रो एमएम झा ने उन्हें कर्मठ एवं योग्य प्राध्यापक बताते हुए उनके साथ बिताये क्षणों को याद किया. समारोह के दौरान छात्रों ने संगीत, गजल एवं भाषण आदि कार्यक्रमों को प्रस्तुत करते हुए उनके द्वारा किये गये सफल अध्यापन की प्रशंसा की. मंच संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन धर्मेंद्र कुमार ने किया.
कैंपस... सेवानिवृत्ति पर शक्षिकिा को विदाई
कैंपस… सेवानिवृत्ति पर शिक्षिका को विदाई फोटो संख्या- 20परिचय- विदाई समारोह में उपस्थित अधिकारी व शिक्षक-शिक्षिकाएं दरभंगा . ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के पीजी मनोविज्ञान विभाग के शिक्षक प्रो मीरा रानी के सेवानिवृत्ति के लिए अंतिम कार्य दिवस पर बुधवार को प्रथम, द्वितीय एवं चतुर्थ सेमेस्टर के छात्रों की ओर से सम्मान सह विदाई समारोह […]
