ग्रामीणों ने कोठराम में सड़क नर्मिाण कार्य को रोका

ग्रामीणों ने कोठराम में सड़क निर्माण कार्य को रोका फोटो :18परिचय : सड़क निर्माण कार्य बाधित करते ग्रामीण गौड़ाबौराम . हाटी कोठी से गंडौल तक निर्माणाधीन सड़क में कोठराम के निकट अंडर पास की मांग को लेकर स्थानीय ग्रामीणों ने सड़क निमार्ण कार्य रोक दिया. इसकी सूचना एसडीओ मो. शफीक को मिली. उन्होंने कोठराम पहुंचकर […]

ग्रामीणों ने कोठराम में सड़क निर्माण कार्य को रोका फोटो :18परिचय : सड़क निर्माण कार्य बाधित करते ग्रामीण गौड़ाबौराम . हाटी कोठी से गंडौल तक निर्माणाधीन सड़क में कोठराम के निकट अंडर पास की मांग को लेकर स्थानीय ग्रामीणों ने सड़क निमार्ण कार्य रोक दिया. इसकी सूचना एसडीओ मो. शफीक को मिली. उन्होंने कोठराम पहुंचकर लोगों की समस्या से अवगत हुए. ग्रामीणों का कहना था कि अंडर पास का निर्माण नहीं होता है तो भविष्य में उक्त सड़क होकर विद्यालय जाने के दौरान बच्चे दुर्घटना के शिकार हो सकते हैं. जब तक यहां अंडर पास का निर्माण शुरू नहीं करा दिया जाता तब तक कार्य रूका रहेगा. एसडीओ के द्वारा काफी समझाने बुझाने के बाद ग्रामीण शांत हुए. वहीं पुल निर्माण के अधिकारी उक्त स्थान पर कलवर्ट बनाकर उसमें बच्चों को जाने के लिए पांच फीट सड़क बनाने को तैयार हो गये. मालूम हो कि इस मांग को लेकर कोठराम के ग्रामीण सुबह से ही सड़क निर्माण कार्य को रोक रखा था. इस मौके पर राम प्रसाद साह,अभिराम सिंह, पंकज सिंह,शरफे आलम तथा वरीय अभियंता सूर्यकान्त,कनीय अभियंता अनिल कुमार उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >