कृषक प्रशक्षिण का आयोजन

कृषक प्रशिक्षण का आयोजन हनुमाननगर . थलवारा में बुधवार को कृषि पाठशाला का आयोजन किया गया. जिसमें प्रशिक्षक-सह-प्रखंड कृषि समन्वयक महेश कुमार तथा शिवराज आनंद के द्वारा किसानों को अपने खेतों के मिट्टी की जांच करवाने, जीरो-टीलेज विधि से खेती करने से होने वाले कम खर्च में ज्यादा लाभ अर्जित करने संबंधी कई गुर बताये. […]

कृषक प्रशिक्षण का आयोजन हनुमाननगर . थलवारा में बुधवार को कृषि पाठशाला का आयोजन किया गया. जिसमें प्रशिक्षक-सह-प्रखंड कृषि समन्वयक महेश कुमार तथा शिवराज आनंद के द्वारा किसानों को अपने खेतों के मिट्टी की जांच करवाने, जीरो-टीलेज विधि से खेती करने से होने वाले कम खर्च में ज्यादा लाभ अर्जित करने संबंधी कई गुर बताये. प्रशिक्षु कृषक के रूप में तरूण कुमार मिश्र, शत्रुघ्न चौधरी, राधा देवी, त्रिलोक नाथ मिश्र, सरोवर पासवान, पप्पू मिश्र के साथ कई किसान मौजूद थे. कार्यक्रम का संचालन शशिकांत मिश्र ने किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >