वाजपेयी के जन्मदिन होगा कार्यक्रम

वाजपेयी के जन्मदिन होगा कार्यक्रमदरभंगा. भाजपा कार्यकर्ता पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का जन्मदिन पंचायत स्तर तक मनायेंगे. 25 दिसंबर को जहां मंडल मुख्यालयों पर जन्मदिन पर कार्यकर्ता कार्यक्रम आयोजित करेंगे वहीं 26 से 30 दिसंबर तक पंचायत स्तर पर इसका आयोजन होगा. प्रदेश में किसानों के साथ हो रहे कथित अन्याय के खिलाफ 28 […]

वाजपेयी के जन्मदिन होगा कार्यक्रमदरभंगा. भाजपा कार्यकर्ता पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का जन्मदिन पंचायत स्तर तक मनायेंगे. 25 दिसंबर को जहां मंडल मुख्यालयों पर जन्मदिन पर कार्यकर्ता कार्यक्रम आयोजित करेंगे वहीं 26 से 30 दिसंबर तक पंचायत स्तर पर इसका आयोजन होगा. प्रदेश में किसानों के साथ हो रहे कथित अन्याय के खिलाफ 28 दिसंबर को किसान मोर्चा के तले जिला मुख्यालय पर धरना दिया जायेगा. वहीं 6 जनवरी को प्रखंड मुख्यालयों पर भाजपाई प्रदर्शन करेंगे. यह निर्णय मंगलवार को भाजपा के जिला पदाधिकारियों की जिलाध्यक्ष हरि सहनी की अध्यक्षता में हुई बैठक में लिया गया. इसमें प्रो आइसी वर्मा, रामचंद्र प्रसाद, कृष्ण भगवान झा, सुजित मल्लिक, शिवजी यादव, अंजनी सहनी, संजीव साह सहित कई अन्य मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >